आखिर CM भूपेश बघेल ने क्यो किया अपने भतीजे पर कटाक्ष..पढ़िए पूरी खबर!..

दुर्ग..लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज जारी है..और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह ग्राम पहुँच अपने परिजनों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया है..वही मुख्यमंत्री ने अपने भतीजे व दुर्ग संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि.क्षेत्र की जनता का विजय बघेल पर से विश्वास उठ गया है..और इसी का परिणाम है कि वे चुनाव हारते आ रहे है..इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेत्री व अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है..उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी पहले भी चुनाव हार चुकी है..और इस बार भी वे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से भारी मतों से हार का सामना करेंगी..

IMG 20190423 WA0034

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग संसदीय क्षेत्र के पाटन विधानसभा के ग्राम कुरूदडीह में अपनी पत्नी,बेटे व बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे थे..

IMG 20190423 WA0039
IMG 20190423 WA0037

बता दे कि दुर्ग संसदीय सीट पर कांग्रेस की प्रतिमा चन्द्राकर व भाजपा के विजय बघेल चुनाव मैदान में है..इसके अलावा विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे है..जबकि प्रतिमा चन्द्राकर मुख्यमंत्री की करीबी नेताओ में से एक है…