अनियंत्रित रफ्तार में स्कार्पियों पलटी : एक की मौत

अम्बिकापुर

चलगली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में अन्नप्रासन कार्यक्रम से वापस घर लौटने के दौरान एक स्कार्पियों वाहन के पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना मेें चालक सहित तीन लोग घायल हो गये जिसमे एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनगरा निवासी महेेश्वर पिता राम प्रसाद गोंड़ 32 वर्ष 26 अक्टूबर परिवार के साथ बडे भाई की लडकी के घर केनापारा में अनप्रासन कार्यक्रम में शामिल होने गये हुये था। जहां से लगभग रात 7 बजे सभी लोग अन्नप्रासन कार्यक्रम से वापस अलग-अलग वाहन से ग्राम सोनगरा लौट रहे थे । कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों नें हडिया शराब का सेवन किया था। जैसे ही ग्राम चलगली भगवानपुर के पास पहुंचे तभी स्कार्पियों चालक बुद्धू राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। जिससे वाहन में सवार अधिकांश लोग घायल हो गये। तभी दुर्घटना कारित वाहन में सवार लोगों ने दूसरे वाहन में जा रहे अपने रिश्तेदारों को वाहन पटने व कुछ लोगों के घायल हो जाने की जानकारी दी। जिससे महेश्वर के रिश्तेदार वापस अपनी वाहन को लेकर घटना स्थल पहुंचकर घायलों को उसी वाहन से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने महेश्वर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल  सिलोचनी , मुन्नी बाई व कृष्णपाल तथा चालक को भर्ती कर लिया गया है। जिसमें सिलोचनी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।