अंतागढ़ विजय भाजपा की नीतियों का विजय : धरमलाल कौशिक

dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG
dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG
कांग्रेसियों की लोकतंत्र विरोधी हरकतें, जनता ने नकारी
रायपुर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक विजय को डॉ. रमन सरकार के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मत पत्र के माध्यम से यह विश्वास व्यक्त कर दिया है कि उनका विश्वास भाजपा के साथ है और लगभग तीन-चौथाई मत भाजपा को मिलना इस बात का सबूत है।
श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसकी लोकतंत्र पर कोई आस्था नहीं है, साथ ही वह आंतरिक कलह से भी ग्रसित है तथा इसी कारण वह चुनाव में अपना प्रत्याशी तक नहीं खड़ा कर पायी। इसके बाद ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे की तर्ज पर उसने जनता से नोटा का प्रयोग करने की अपील की, परंतु छत्तीसगढ़ की जनता ने उसके कुचक्र में नहीं फंसते हुए भाजपा की विकासोन्नमुखी नीतियों पर भरोसा किया और भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाया। कौशिक ने अंतागढ़ की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को इस हेतु बधाई दी है।