अंतागढ़ में 52 प्रतिषत मतदान: भाजपा के गाल पर जनता का करारा तमाचा : कांग्रेस

रायपुर 13 सितंबर 2014
अंतागढ़ चुनाव में मतदान प्रतिषत में भारी कमी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि खरीद फरोख्त के लिये जनता ने भाजपा के गाल पर करारा तमाचा लगाया है। मतदान प्रतिषत में 25 प्रतिषत की भारी गिरावट हुई है। उपचुनाव में अंतागढ़ में 52 प्रतिषत मतदान हुआ है जबकि 2013 के विधानसभा चुनावों में अंतागढ़ में 77 प्रतिषत से अधिक मतदान हुआ था। भाजपा के अलोकतांत्रिक खेल के प्रति जनता की गहरी नाराजगी खुलकर सामने आयी है। पैसों के दम पर सत्ता प्रषासन और पुलिस का दुरूपयोग कर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की चुनाव मैदान से अनुपस्थिति और 10 निर्दलीय प्रत्याषियों की भी नाम वापसी के बावजूद मतदान प्रतिषत में भारी कमी हुयी है। भाजपा सरकार की पूरी ताकत अंतागढ़ चुनाव में लगी रही। मंत्री डटे रहे, शासन प्रषासन लगा रहा। सौदान सिंह, मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री प्रेम प्रकाष पांडेय, मंत्री हेमचंद यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। 7000 से अधिक पुलिस फोर्स लगायी गयी। हर उपचुनाव में भारी मतदान होता है और मतदान प्रतिषत बढ़ता है लेकिन अंतागढ़ में मतदान प्रतिषत में 25 प्रतिषत से अधिक की भारी गिरावट इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है।