शिवराज अंकल आप बेटी मानते हो और आपके मंत्री खोते है मर्यादा-हिमाद्री सिंह

शहडोलदेश दीपक “सचिन”

शहडोल में लोकसभा उपचुनाव का संग्राम पूरे शबाब पर है भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनाव को जीतने के लिए पूरा दम ख़म लगा रही है। जहां भाजपा की कमान मुख्यमंत्री और संजय पाठक सम्हाले हुए है तो वही कांग्रेस ने भी कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे चेहरों को चुनाव की जिम्मेदारी सौपे हुए है। लिहाजा शहडोल लोकसभा सीट आरक्षित होने के बावाजूद यह चुनाव हाई प्रोफाइल हो चुका है। इसी बीच प्रदेश के मंत्री और शहडोल लोक सभा से भाजपा प्रत्यासी ज्ञान सिंह के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी पर टिपण्णी किये जाने का मामला शोसल मीडिया में तूल पकड चुका है।

दरअसल शहडोल से कांग्रेस प्रत्याशी हिमाद्री दलबीर सिंह जो की यूथ आइकान के रूप में चुनावी मैदान में उतरी है। हिमाद्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.दलबीर सिंह व पूर्व सांसद स्व.राजेश नंदिनी सिंह की बेटी है। हिमाद्री ने भाजपा के प्रचार प्रसार के तरीके पर खेद जताते हुए सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से इसकी शिकायत की है।

हिमाद्री ने शिवराज को क्या लिखा

हिमाद्री लिखती है की आदरणीय शिवराज अंकल जी बहोत दिनों से मेरे मन में एक पीड़ा है जो मै आपसे बोलना चाहती हूँ …………………..

हिमाद्री ने इस पत्र में लिखा है की शिवराज अंकल आप मुझे बेटी मानते है और आपके मंत्री मंच से मेरे लिए अभद्र गाने गाते है। मंत्री भी वह जो मेरे पिता के उम्र के है। और गाना गाते है की ” दिल को देखो चेहरा ना देखो चेहरे ने लाखो को लूटा …दिल सच्चा और चेहरा झूठा” लिहाजा हिमाद्री ने पिता समान शिवराज सिंह से निवेदन किया है की इस तरह की राजनीती पर विराम लगाया जाए।

इस पत्र में पढ़िए हिमाद्री की लिखी पूरी बात 

unnamed