अनोखे अंदाज में एसपी की विदाई, गुलाब के फूलों से सजाया गया कार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा से एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण दुर्ग हो गया है। वहीं जशपुर से विजय अग्रवाल जांजगीर-चांपा आ रहे हैं। शुक्रवार को डॉ अभिषेक पल्लव जांजगीर-चांपा से रिलीव होकर दुर्ग एसपी कार्यालय ज्वाइन किए है। शुक्रवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं स्टॉप ने डॉ अभिषेक पल्लव को अनोखे तरीके से विदाई दी। जिस कार पर डॉ अभिषेक पल्लव सवार थे उस कार को गुलाब के फूलों से सजाया गया। जिस तरह शादी समारोह में दूल्हे की गाड़ी को फूलों से सजाया जाता है उसी तरह डॉक्टर अभिषेक पल्लव के गाड़ी को सजाया गया। विदाई के समय पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बीते दिनों की याद करते हुए एसपी को विदाई दी।