अकलतरा विधानसभा की सियासी सरगर्मी बढ़ी…विधानसभा से दावेदार राघवेंद्र पाण्डेय से मिले अकलतरा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष…

जांजगीर-चाम्पा…समाज सेवक व कांग्रेस नेता राघवेंद्र पाण्डेय के विधानसभा दावेदार होने की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि, पाण्डेय ने कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद की कमान सम्हालने की ईच्छा जताई हैं…और पार्टी नेताओं से बात की हैं। लेकिन, उनकी गिनती विधानसभा के दावेदारों हो रही हैं। चर्चा हैं कि, कांग्रेस पार्टी से वे अकलतरा विधानसभा से दावेदार हो सकते हैं। ईसी बीच जांजगीर प्रवास के दौरान सर्व ब्राम्हण समाज अकलतरा के अध्यक्ष पं लखन शर्मा व सचिव विनोद द्विवेदी सौजन्य भेंट हेतु राघवेन्द्र पाण्डेय से मिलने पहुंचे थे। भेंट-मुलाकात के दौरान राघवेन्द्र पाण्डेय ने पं लखन शर्मा का समाजसेवा के लिए शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया हैं। जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय हैं।

ब्राह्मणों के लिए अकलतरा सेफ जोन..?

राघवेन्द्र पाण्डेय का गृहग्राम कुटरा वर्ष 2008 से पहले तक अकलतरा विधानसभा के अंतर्गत आता था युवाओं के बीच पाण्डेय लोकप्रिय हैं। जिले के किसी एक विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्राह्मण को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा हैं। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के जवाहर दुबे ने निर्दलीय विधान सभा चुनाव जितने नें सफलता पाई थी ब्राह्मण उम्मीदवारों के लिए यह सीट आसान हो सकता हैं।