बुद्धि के साथ बल हो तो हर मुश्किलों का किया जा सकता है सामना- खाद्य मंत्री

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा हिम्मत कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बुध्दि के साथ बल हो तो विषम परिस्थिति में किसी भी मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। इसी धारणा को लेकर प्रदेश सरकार ने महिला एवं छात्राओं में आत्मरक्षा के गुर सिखाने हिम्मत कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके तहत स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु शारीरिक दांव पेंच सिखाते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वो किसी भी मुश्किलों का डटकर सामना कर सके।खाद्यमंत्री पुलिस विभाग द्वारा हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत केन मेमोरियल स्कूल प्राँगण में आयोजित 10 दिवसीय हिम्मत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Picsart 22 10 01 21 08 09 304 1

उन्होंने कहा कि पहले महिला एवं बालिकाओं को लेकर एक संकुचित सोच थी कि उन्हें केवल घर चलाना है।जिसे पढ़ी लिखी एवं आत्मविश्वास से लबरेज महिला व छात्राओं ने झुठलाते हुए अपने आपको इस दायरे से बाहर निकाला। आज वो हर सेक्टर में सफलता के झंडे गाड़ते हुए पूरा देश चला रही हैं। उन्होंने स्कूली छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि एक महिला पुलिस अधीक्षक पूरे जिले की कमान संभालते हुए हम सब को सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या करा रही है। महिला सशक्तिकरण के इस दौर में आप भी चाहे तो अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत इरादों के साथ अपनी मंजिल हासिल कर अपना एवं परिवार का नाम रोहन कर सकती है।

इस दौरान खाद्यमंत्री ने हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत चलाए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम हेतु सरगुजा पुलिस को बधाई दी एवं विधिक ज्ञान एवं शारीरिक प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक का यह सार्थक प्रयास निश्चित रूप से महिला एवं छात्राओं में जोश एवं जज्बा का निर्माण करेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले का मुखिया होने के नाते सबसे बड़ी चिंता और चुनौती महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना होता है। हिम्मत कार्यक्रम को देखकर आज ऐसा लग की इसके बलबूते महिला एवं बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय मे समाज मे कई विपरीत परिस्थितियां है। जिसकी चुनौती का सामना करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसे देखते हुए हिम्मत कार्यक्रम के तहत छात्राओं में आत्मरक्षा के गुर सिखाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसकी मदद से भविष्य में आप अपना एवं अपने आसपास की बालिकाओं की रक्षा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि समाज मे जैसा आचरण होगा वैसी ही संवेदनशीलता आएगी।महिला एवं बालिकाओं के लिए हिम्मत कार्यक्रम के अलावा गूंज अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिला अपराध के मामले में दोषी अपराधियों की सख्ती से धरपकड़ की जा रही हैं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि समेत सभी ने छग पुलिस का महिला सुरक्षा संबंधी एप्प अभिव्यक्ति डाउनलोड कर छात्राओं को भी यह एप्प डाउनलोड करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा मुख्य अतिथि खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को हिम्मत कार्यक्रम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन एवं आभार प्रदर्शन बिल्चुस खलखो प्राचार्य केन मेमोरियल स्कूल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी, संदीप गुप्ता, बदरुद्दीन इराकी, सुनील मिश्रा, नपं अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर, उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, अरुण गुप्ता, शिव गुप्ता, रिंकू गुप्ता, भानु गुप्ता, नरेश बघेल, एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार मुखदेव यादव, सीईओ संजय मरकाम, एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, उपनिरीक्षक अनिता आयाम, एबीईओ महेश सोनी, प्रशिक्षक दीपक कंसारी, उमेश दास, कुलदीप पैंकरा, सोनू समेत संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं पुलिस के जवान एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।