मुख्यमंत्री का ट्वीट – भाजपा को बताया किसान विरोधी



रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए ट्वीट किया है। धान के समर्थन मूल्य को लेकर ट्वीट किया और यूपीए और एनडीए शासनकाल के आंकड़े भी जारी किये हैं। ट्वीट के जरिये कहा- यूपीए सरकार में 134 फीसदी वृद्धि हुई और मोदी शासनकाल में 55 फीसदी वृद्धि हुई है। पढ़िए आप भी मुख्यमंत्री का ट्वीट

आँकड़े जो दिखाते हैं #किसान_विरोधी_भाजपा की नीयत

यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹560 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹1310 प्रति क्विंटल किया गया।

यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है। दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ ₹730 की वृद्धि कर ₹2040 प्रति क्विंटल (सिर्फ 55 प्रतिशत वृद्धि) निर्धारित किया गया।

जिससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।