CG Breaking: मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 7 स्कुली बच्चों की मौत, सीएम बघेल ने हर संभव मदद के दिये निर्देश

भानुप्रतापपुर. हाल ही में ऑटो औऱ ट्रक की भिड़त से 5 बच्चों की मौत की खबर आई थी। 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें इलाज के किये कांकेर रेफर कर दिया गया था। लेकिन अभी जानकारी ये आ रही है कि 2 औऱ बच्चों ने दम तोड़ दिया है। कुल मिलाकर इस हादसे में 7 बच्चो की मौत हो गयी हैं। ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दे कि कोरर के BSN स्कूल के बच्चे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक


मुख्यमंत्री ने कहा कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

IMG 20230209 WA0008 1