अकलतरा विधानसभा की तस्वीर बदलेंगे आप…अब नही चलने वाला दलबदलू नेताओ की नेतागिरी…

जांजगीर-चाम्पा…अकलतरा विधानसभा की तस्वीर बदलने वाली हैं। यह तस्वीर कांग्रेस, बीजेपी के विधायक नहीं बल्कि आप पार्टी बदलने वाली हैं। 20 वर्षों से जो काम अकलतरा विधानसभा में नहीं हो पाया हैं। उस काम को अब आप पार्टी के लोग पूरा करेंगे। जिले में सबसे पिछड़े नगर के रूप में अकलतरा विधानसभा की चर्चा जिले में होती हैं। लेकिन, इन समस्याओं को सुनने वाला कोई नही हैं।

IMG 20230606 WA0036

यह बात फ़टाफ़ट न्यूज़ से बातचीत के दौरान आप पार्टी के नेता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कोटमी सोनार के आंनद प्रकाश मिरी ने कही। उन्होंने कहा कि, अकलतरा विधानसभा के नेता चाहे वह कांग्रेस के हो या भाजपा के सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए ही काम करते हैं। वे मौकापरस्त नेता हैं। मौका मिलते ही पार्टी बदल लेते वही कुर्सी की तलाश में रहते हैं। लेकिन, अब नहीं चलने वाला हैं। अकलतरा विधानसभा की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर ऐसे दलबदलू लोगों को सबक सिखाएगी। आप पार्टी हर एक कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर उनके घर तक पहुंच रही हैं। वहीं बूथ से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में लग गई। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अब हर एक बूथ के प्रभारी जनता को संतुष्ट करने में लगे हुए हैं।
वही, आने वाले समय में जनता का हर एक समस्या को सुनकर हल किया जाएगा। जनता अब अकलतरा विधानसभा के उन दलबदलू नेताओं के नीति को समझ गई है अब आने वाले समय में जरूर उन नेताओं को सबक सिखाएगी। जनता अब आप पार्टी के साथ है वहीं कांग्रेस बीजेपी को अकलतरा विधानसभा की जनता देख चुकी है की उनके चुने हुए प्रतिनिधि विधानसभा में किस तरह विकास की गंगा बहा रहे हैं। आने वाले समय में आप पार्टी भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी महंगाई को लेकर चुनाव में उतरेगी..वहीं क्षेत्र के जगह पर जाएगी जहां लोगों की समस्या हैं। अकलतरा में कई बड़े-बड़े समस्या सामने हैं लेकिन समस्याओं को दूर करने वाला कोई नहीं हैं। चाहे प्रदूषण का को लेकर हो या पानी सड़क या स्थानीय लोगों को आसपास उद्योग में मिलने वाले रोजगार को लेकर पहल यहां के नेता नहीं कर रहे हैं।
जिसकी जिम्मेदारी अब आप पार्टी लेगी और हर समस्याओं को दूर करने के लिए आप पार्टी संकल्पित हैं। देखा जा रहा हैं कि, अकलतरा विधानसभा से आप पार्टी की मजबूती स्थिति आने वाले समय में हो सकता हैं। हो सकता इस बार जनता आप पार्टी को मौका दे। वही जनता भी अब आनंद प्रकाश मिरी को जनसेवक के रूप में देख रही हैं। हो सकता हैं कि, आने वाले समय में अकलतरा विधानसभा का नेतृत्व में कुछ परिवर्तन हो और आप पार्टी को जनता यहां एक बार मौका दे। अकलतरा विधानसभा में कांग्रेस, बीजेपी बसपा से ज्यादा मजबूत स्थिति अभी आप पार्टी की दिख रही हैं।
पार्टी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं लोग-
आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने इस बार पूरी ताकत अकलतरा विधानसभा में झोंक दिया हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में अब हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वही आप पार्टी के नेताओं की बात गौर से सुन रहे हैं। अकलतरा की जनता अब आम आदमी से बनी पार्टी पर विश्वास जताना शुरू कर दिया हैं। आप पार्टी के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ यही बयां कर रही हैं कि, इस बार अकलतरा में जरूर झाड़ू चलने वाली हैं। आप के झाड़ू से सभी का सफाया होने वाला हैं। पहरिया में हुए कार्यक्रम हो या अकलतरा नगर में हुए कार्यक्रम की बात करें तो हजारों से संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आम आदमी की ताकत को देख अब बीजेपी कांग्रेस पार्टी की नेता घबराने लगे हैं।