14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म : 6 आरोपी गिरफ्तार

  • जुडवानी गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पीडित नाबालिग
  • होली खेलने के नाम से अपने गांव लेकर आए किशोर और साथियो ने किया दुष्कर्म
  • सोनगरा के सारसताल निवासी है सभी आरोपी 

सूरजपुर

जिले के जुडवानी गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण औऱ दुष्कर्म करने वाले 6 आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना होेली के दिन  23 मार्च की है। पकडे गए आरोपियो मे एक आरोपी नाबालिग है। घटना के वक्त जब नाबालिग आरोपी किशोरी के साथ जबरन अनाचार कर रहा था कि तभी घटना स्थल मे पंहुचे अन्य 5 आरोपियो ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

दरअसल होली के दिन 23 मार्च को भटगांव थाना क्षेत्र के जुड़वानी निवासी 14 वर्षीय किशोरी को सोनगरा के सारसताल बस्ती निवासी 17 वर्षीय नाबालिग अपने अन्य दो साथियो के साथ अपने घर ले आया था। जिसके बाद शाम को नाबालिग आरोपी किशोरी को अपने घर के पास ही रखे पैरा के पीछे ले गया। और उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। अपने साथ होती जोर जबरजस्ती को देखर किशोरी वंहा से भागने लगी । तभी नाबालिग आरोपी ने उसे दौडा कर पकडा । लेकिन इसी दौरान उनका पीछा कर रहे गांव के पांच युवक भानसिंह, सोमार साय, भदर सिंह, मोहर सिंह व रविन्द्र सिंह भी जंगल से लगे गांव के गन्ना बाडी मे पंहुच गए। और फिर सबने बारी बारी से किशोरी के साथ अनाचार किया।  14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामुहिक अनाचार की इस घटना के बाद आरोपी किशोर और रविन्द्र सिंह नाम के आरोपी ने पीडित को अपने मोटरसाईकिल मे बिठाकर जुड़वानी गांव मे ले जाकर उसके घर मे  छोड़ दिया। इतना ही नही आरोपियों ने पीडि़ता को ये बात किसी से न बताने से साथ ही रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इधर सामूहिक अनाचार पीडि़त किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। और फिर बेटी के साथ हुई इस घटना की शिकायत परिजनो ने भटगांव थाने मे दर्ज कराई।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376(2)(जी), 506बी, 363 व 366(क) के साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4  के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।  इसके साथ ही भटगांव पुलिस की टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे गिरफ्तार आरोपियो मे सोनगरा सारसताल निवासी 17 वर्षीय अपचारी बालक, 21 वर्षीय तोहर लाल, 19 वर्षीय रविन्द्र सिंह , 26 वर्षीय सोमारसाय ,  राजेश सिंह, 18 वर्षीय भदर राम , 22 वर्षीय भान सिंह गोंड़ को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियो को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस कार्यवाही में भटगांव थाना प्रभारी भटगांव पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षख हीरालाल साहू, हेट कांस्ट्रेबल सुभाष ठाकुर, आरक्षक दीपक दुबे, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, संतोष गुप्ता,शत्रुघन सिंह पोर्ते, भोला शंकर राजवाड़े व राधेश्याम साहू शामिल रहे।