2018 में फिर से भाजपा को सरकार बने इसलिए संकल्प से बांधने विधानसभा भवन आया हॅु ….

 

 

baba 1530694540 1
– कहा संकल्प बांधकर निकल जाउंगा अमरनाथ यात्रा
जांजगीर चांपा। (संजय यादव)गेरूवा वस्त्र धारण करें, गले मे जेवर व रूद्राक्ष,मोती,अनेक प्रकार माला डाले माथे में लाल बंदन लगाये बाबा तांत्रिक के भेष में बुधवार को छ.ग. विधान सभा मे घुमते ये व्यक्ति उस समय चर्चा मे आ गया है। जब उन्हे पुछा गया आप यहां आप कैसे आयें है। तब उनका जवाब सुनकर सभी अंचभित हो गये। उनका कहना था कि फिर से रमन सरकार प्रदेश मे आये और 2018 मे भाजपा सरकार बने इस लिए मै विधान सभा मे संकल्प लेकर बांधने आया हुंं। फिर इस संकल्प के साथ अमर नाथ यात्रा निकल जाउगा । यह सब सुन कर वहां के मंत्री, विधायक ,अन्य लोग के साथ फोटो खिचाने लगे। वह व्यक्ति कोई बाबा या तांत्रिक नही है ,पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के मुलमुला के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल कश्यप था। जो मुलमुला के त्रिमुर्ति चौक के पास हॉटल का व्यसाय करता है। बाद मे सीएम,विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मंत्री विधायक के साथ फोटो मे खिचाने लगे। रामलाल कुछ दिनों से वह ऐसा ही वेश धारण किया है वे शिव का उपासक हैं. जो मुलमुला विधान सभा के भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष होने के कारण वो विधानसभा भवन घुमने साथियो के साथ गया था। अक्सर भाजपा के किसी कार्यक्रम वो नजर आते रहते है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे रामलाल कश्यप के पहचान क्षेत्र में है। वही वे भाजपा के कार्यक्रम मे जिले मे नजर आते रहते है।