10 वर्षो का विकास कार्यो को लेकर जनता के पास जाउंगी, चुनाव जीतना मेरा लक्ष्य : कमला देवी पाटले


  • जांजगीर चांपा। सरंपच से लेकर संसद पहुचें प्रदेश के इक्लौते महिला लोकसभा सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले तीसरी पारी की तैयारी जोर शोर से कर रही है। लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने के बाद सांसद लगातार पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ की बैठक ले रही है और लोकसभा चुनाव की तैयारी व रणनीति के बारे मे चर्चा कर रही है। इस दौरान फटाफट न्यूज रिपोर्टर से चर्चा के दौरान कुछ सवालो के जवाब मे क्या कहा संासद ने…
    फटाफट न्यूज रिपोर्टर – आगामी लोकसभा चुनाव मे जांजगीर चांपा से पार्टी की क्या तैयारी व रणनीति होगी।
    कमला देवी पाटले – विधानसभा चुनाव के समय से ही हम तैयारी मेें लग गये है। इस बार फिर लोकसभा में कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर पार्टी रणनीति के बारे में चर्चा कर फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है।
    फटाफट न्यूज रिपोर्टर -केन्द्र सरकार और आप की 10 वर्षो की क्या उपलब्धि है जिसे आप जनता के बाद लेकर जायेगें।
    कमला देवी पाटले – 25 वर्षो का राजीनीति अनुभव, जनता का प्यार, कार्यकर्ताओ का साथ, और केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये विकास कार्य ,व जनता के लिए किये मेरे 10 वर्षो का काम, को लेकर मै जनता के पास जा रही हूं और हमारा एक ही लक्ष्य है प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 11 में 11 सीट जिताना और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाना, जनता हमारा साथ दे रही है, वही जनता चाह रही है कि केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बने।

फटाफट न्यूज रिपोर्टर – पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी के दावेदार की लंबी लाइन जांजगीर चांपा लोकसभा से दिख रहा है
कमला देवी पाटले – कांग्रेस पार्टी में एक जुटता नही है जिसके कारण सभी एक दुसरे को पछाड़ने के लिए दावेदारी कर रहे है पार्टी तो टिकिट किसी एक को ही देगी।
फटाफट न्यूज रिपोर्टर – प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी को कितने सीट मिलने का अनुमान है।
कमला देवी पाटले – भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में 11 मे 11 सीट लायेगी। वही केन्द्र मे फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाऐगी।
फटाफट न्यज रिपोर्टर – जांजगीर चांपा लोकसभा से मिडिया से खबर आ रही है कि बसपा से दाउराम रत्नाकर की टिकिट लगभग तय माना जा रहा है। वही कांग्रेस से किसी एक टिकिट मिलना तय हैं क्या इस बार जांजगीर चांपा लोकसभा त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।
कमला देवी पाटले – नही जांजगीर चांपा मेें त्रिकोणीय मुकाबला नही रहेगा। यहां सभी पार्टी अपने -अपने मुददो को लेकर चुनाव लडे़गी। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही रहेगा।
फटाफट न्यूज रिपोर्टर – प्रदेश के पूरे 11 लोकसभा मे आप अकेले महिला सांसद है . चुनाव में कितना चुनौतीयों का सामना करना पड़ता है। कहां कठिनाईयां आती है।
कमला देवी पाटले – चुनाव में कोई महिला हो या पूरूष हो कोई फर्क नही पड़ता जनता किसे पसंद करती है ये जनता उपर निर्भर करता है। चुनौतीयां तो रहती हैं। पर मेरा एक ही लक्ष्य है सिर्फ जीत, और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाना। 20 से 25 वर्ष हो गये मुझे राजनीति में, गांव के सरपंच चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ी हूं। जनता का प्यार व विश्वास ही है जिससे मुझे ताकत मिलती है।