सरगुजा मे मिला सम्मान भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान …… विजय शर्मा

अम्बिकापुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा के प्रथम अम्बिकापुर आगमन पर भाजयुमो सरगुजा ने भव्य स्वागत किया। नगर सीमा संजय पार्क के समीप सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूलमालाओं तथा भारत माता की जय व वन्देमातरम के नारों के साथ मोटरसायकलों में रैली के माध्यम से किया। खुली जीप में सवार होकर प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने लोगों का अभिनन्दन स्वीकार किया।

काका लरंगसाय चौक में भाजपा पार्षदगणों ने प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा का स्वागत किया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने इस अवसर पर भाजपा के आधारस्तम्भों में से एक काका लरंगसाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। महामाया चौक में जिला भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तथा घड़ी चौक पर नगर भाजपा ने उनका जोरदार स्वागत किया। शैला नृत्य के साथ घड़ी चौक से संकल्प भवन भाजपा कार्यालय पंहुचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव व भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर गले लगा लिया तथा शुभकामनाएँ दीं। महिला मोर्चा द्वारा तिलक कर व आरती उतारकर विजय शर्मा का अभिनन्दन किया।d7959181-a512-47cc-abaa-921b1cb64440

जिलों के सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि वास्तव में यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि युवा मोर्चा कप्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है, आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी ने अपने इस साधारण से सिपाही को यह दायित्व सौंपा है, कल यह आपमें से ही किसी के पास होगा। कार्यकर्ताओं को समझाईश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सदैव ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे उनकी सदा प्रशंसा हो, आलोचना नहीं। धैर्य व ईमानदारी से समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी न कभी संगठन बड़ी जवाबदारी देकर उनका सम्मान करती है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष जी का नगर में कोटि-कोटि अभिनन्दन। जिस प्रकार लगातार 6 साल युवा मोर्चा के जांबाज साथियों ने पूरी ऊर्जा व लगन के साथ काम किया, वैसे ही नए प्रदेशाध्यक्ष जी के नेतृत्व में हमें काम करना है। पार्टी हमें नए दायित्व देती रहती है, हमें हर दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने हेतु तत्पर रहना चाहिए। हमारी पहली जिम्मेदारी है, समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराना तथा पार्टी को सर्वोच्च्य शिखर पर ले जाने के लिए अपनी पूरी क्षमता व ऊर्जा लगाना।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना एक अविस्मरणीय अनुभूति है। मेरे जीवन में युवा मोर्चा का कार्यकाल स्वर्णिम काल है। आज भी मैं इसा आकर्षण से a1b1f87c-a06d-4eae-9653-db7f39945c9cखिंचा चला आता हूँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए पूरी ताकत से पार्टी के काम को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, संभागीय प्रभारी कमल गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने भी संबोधित किया। आगंतुक अतिथियों को जिला भाजयुमो द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता व आभार प्रदर्शन जयंत मिंज ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललन प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भामरा, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, लेखराज अग्रवाल, विद्यानंद मिश्रा, श्रीमती शंकुंतला पाण्डेय, अजय सिंह, विनोद हर्ष, जन्मेजय मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूषकुमार त्रिपाठी, संजीत सिंह, रविकान्त मिश्रा, मधुसुदन शुक्ल, शैलेष कुमार सिंह, कैलाश मिश्रा, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती मञ्जूषा भगत, राजेश यादव, अनूप सिन्हा, निश्चल प्रताप सिंह, विकास पाण्डेय, रवि बुधिया, विकास वर्मा, नकुल सोनकर, श्रीमती मधु चौदहा, श्रीमती देवकी त्रिपाठी, दीपांकर गुप्ता, मनीष वर्मा, विशाल सिंह, राकेश गुप्ता, जीतेन्द्र सोनी, संजय सोनी, दीपक सिंह तोमर, पप्पू कश्यप, चन्द्रबसु यादव, संजीव वर्मा, सौरभ चखियार, अभिषेक सिंहदेव, लप्पू कश्यप, विश्वविजय सिंहतोमर, शिवशंकर सिंह, उन्मेष तिवारी, वेदान्त तिवारी, अनूप टोप्पो, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, रोचक गुप्ता, कुणाल सिंह, अतुल सिंह, गोलू यादव, शानू कश्यप, बनटेश्वर यादव, अखंड विधायक, राकेश गुप्ता, दिनेश बारी, अरविन्द गुप्ता, रजनीश पाण्डेय, श्रीराम यादव, वीर सोनी, महेश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल सहित सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।