मुख्यमंत्री आज पामगढ़ व जांजगीर में  370 करोड़ 18 लाख रूपये के 107 विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास…..

 

94 हजार 263 हितग्राहियों को धान बोनस, श्रमिकों को औजार,  सुरक्षा उपकरण व सायकल, आबादी पट्टा, चेक आदि का वितरण 

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विकास यात्रा के तहत एक जून को जिला मुख्यालय जांजगीर और पामगढ़ में आमसभा को सम्बोधित करेगें। वे कुल 370 करोड़ 18 लाख 41 हजार रूपये के 83 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेगें। इसके अलावा कुल 94 हजार 263 हितग्राहियों को धान बोनस, श्रमिकों को औजार, सुरक्षा उपकरण व सायकल, मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, चेक आदि का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री पामगढ़ कुटराबोड़ में 124 करोड़ 41 लाख 25 हजार रूपये के विभिन्न 42 विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास करेगें। इसके अलावा पामगढ़ आमसभा में कुल 36729 हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, सायकल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में 25947 किसानों को 39 करोड़ 17 लाख रूपये का बोनस, 5004 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, 5750 श्रमिकों को औजार, सुरक्षा उपकरण और सायकल प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 दिव्यंागों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल दिया जाएगा। लोकार्पित होने वाले 5 प्रमुख कार्याे में कुटीघाट शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन लागत एक करोड़ 45 लाख 68 हजार रूपये, शिवरीनारायण शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन लागत एक करोड़ 45 लाख 68 हजार रूपये, खरौद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन लागत 95.35 लाख रूपये, पामगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन 95.35 लाख रूपये और पामगढ़ में मिनी स्टेडियम लागत 51.24 लाख रूपये शामिल हैं। शिलान्यास होने वाले प्रमुख 5 विकास कार्यो में पामगढ़-भिलौनी-ससहा-सोनसरी-जोंधरा-लाहौद कुल 30.997 किलोमीटर लागत 94 करोड़ 32 लाख रूपये, शिवरीनारायण-खरौद-2.20 किलोमीटर पांच करोड़ 20 लाख 86 हजार रूपये, केरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन दो करोड़ 22 लाख 32 हजार रूपये, पकरिया-कोड़ाभाट मार्ग 3 किलोमीटर लागत एक करोड़ 97 लाख 46 हजार  रूपये और व्यासनगर-मुलमुला मार्ग 2.6 किलोमीटर लागत एक करोड़ 66 लाख 65 हजार रूपये का विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जांजगीर की आमसभा स्थल पर ही कुल 57 हजार 534 हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, सायकल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण करेगें। इसके अलावा 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रूपये लागत के कुल 65 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेगें। क्षेत्र के 36019 किसानों को 53 करोड़ 15 लाख रूपये धान बोनस का वितरण भी होगा। नौ हजार 958 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, 11 हजार 500 श्रमिकांे को औजार, सुरक्षा उपकरण और सायकल का वितरण किया जाएगा। साथ ही 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रूपये के लागत के 65 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेगें। इनमें 19 करोड़ 32 लाख 14 हजार रूपये की लागत के 16 विकास कार्य का लोकार्पण और 226 करोड़ 45लाख रूपये के 49 विकास कार्याे का भूमिपूजन भी सम्पन्न होगा। लोकार्पित होने वाले प्रमुख 05 कार्याे में आठ करोड़ 40 लाख 14 हजार रूपये लागत के जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र भवन, पेण्ड्री में एक करोड़ 10 लाख रूपये लागत के 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, पुटपुरा में एक करोड़ 5 लाख रूपये लागत के 33/11 केव्ही उपकेन्द,्र बिरगहनी मंे 98.83 लाख रूपये का हाईस्कूल भवन और कटनई में 98.83 लाख रूपये के लागत के हाईस्कूल भवन शामिल हैं। साथ ही भूमिपूजन होने वाले 5 प्रमुख कार्यो में 41.26 किलोमीटर लंबाई के सीपत-बलौदा-उरगा लागत 125 करोड़ 84 लाख रूपए, जांजगीर-पामगढ़ मार्ग 23.58 किलोमीटर लंबाई के लागत 68 करोड़ 93 लाख रूपये, जांजगीर के लाईवलीहुड कालेज परिसर में 5 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत के 500 सीटर आडिटोरियम निर्माण, जांजगीर में दिव्यांग स्कूल भवन लागत दो करोड़ 96 लाख रूपये और जांजगीर के कन्या महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास लागत दो करोड़ 72 लााख 81 हजार रूपये के विकास कार्य शामिल हैं।