थलसेना में जिले के 62 युवाओं का चयन,लिस्ट जारी

IMG 20180417 WA0020

जांजगीर चाम्पा। भारतीय थल सेना में सैनिकों के विभिन्न पदों जैसे सामान्य ड्यूटी, टेªडमेन, तकनीकी शाखा के पद पर जांजगीर चांपा जिला के 62 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित सभी युवाओं का शारीरिक परीक्षण 15 मार्च को राजनांदगांव में आयोजित किया गया था। उत्तीर्ण घोषित किए गए जिले के युवाओं को कलेक्टर के मार्गदर्शन में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण रोजगार कार्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में दिया गया था। प्रशिक्षण के लिए जिले के 171 युवओं ने अपना पंजीयन कराया था जिसमें से 62 युवा अंतिम रूप से चयनित हुए है। इस आवासीय प्रशिक्षण में युवाओं को पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों, माॅडल पेपर, प्रश्नांे की प्रकृति आदि के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क अध्ययन सामग्री, नोटबुक, गाईड आदि भी प्रदान किया गया था।
भारतीय थलसेना में जनरल सामान्य ड्यूटी के लिए इस जिले के चयनित होने वाले युवाओं में सुनील कुमार (अमोरा), राज साहू (धमनी) अरूण कुमार (भदरा), नरसिंह कुमार (मेंऊ), प्रभाकर खुंटे (दुरपा), वीरेन्द्र कुमार (दुरपा), ओमप्रकाश साहू (धरदेई), श्रवण सिदार (राहौद), सौरभ सिंह (धुरकोट), राजाराम यादव (दुरपा), सुनील कुमार (बनारी), अतुल राज दिवाकर (पोड़ीराछा कोटिया), वीरेन्द्र कुमार (मेहंदा), राजू देवांगन (केरा), संजय कुमार (किरीत), वेदप्रकाश कश्यप (कामता), जीतेन्द्र कुमार (धाराशिव), सागर कुमार (टिंगीपुर), नीलेश जायसवाल ( सिवनी चांपा), गजेन्द्र कुमार (दहकोनी), भरतदास (दहकोनी), निर्मल कुमार (जर्वे), योगेश कुमार (ढोरला), बबलू बरेठ (अड़भार), मुकेश कुमार (बरगांव), कलेश्वर पटेल (टेमर), मोनू साहू (हरेठीखुर्द), राजेन्द्र कुमार (आमगांव), चंद्रप्रकाश सिंह (पीपरसत्ती), अंबेश कुमार (मुड़पार), सत्येन्द्र कुमार (सिंघनसरा), सुरेन्द्र वारे (सेंदरी), विशाल चैहान (बडे़कोट), विजय कुमार (बंसुुला), दिनेश सिदार, (नवरंगपुर), नागेश्वर प्रसाद (जगमंहत), एजन कुमार (भाटा), राहुल शर्मा (बनाहिल), पुष्पेन्द्र कुमार (तागा), राजकुमार पटेल (बिर्रा), राजकुमार पटेल (चांपा), उमेश कुमार (बम्हनीडीह), खगेन्द्र कुमार चंद्रा (पोता) तथा टेªडमेन के लिए चयनित युवा ज्योति कमल (छोटेसीपत), देवी कश्यप (बुड़ेना), घनश्याम (कनेरी), अजय नवरंग (बड़ेसीपत) एवं तकनीकी शाखा में कृष्ण कुमार कश्यप (कटौद) का चयन किया गया है।