Breaking : जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का नाम लगभग तय… प्रदेश पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद कभी भी जारी हो सकता है लिस्ट.. नए चेहरों को प्राथमिकता…

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया है। नाम तय करने के बाद लिस्ट प्रदेश पदाधिकारियों के लिए के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। नाम फाइनल होने के बाद कभी भी जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी का नाम जारी हो सकता है।

जानकारी के अनुसार जिला कार्यकारिणी में इस बार नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो देने की बात कही जा रही है। जिलाध्यक्ष चैलेश्वर चंद्राकर के पसंद के लोगों को इस बार कार्यकारिणी में स्थान मिल सकता है। वही वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुभव के अनुसार उनका भी राय लेकर नाम कार्यकारिणी में रखने की बात कही जा रही है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जिला कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा जिलाध्यक्ष के पसंद के युवाओं को जगह दे सकते है। पुराने नामो को फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह देने की बात सामने आ रही है।

अब देखना होगा जिलाध्यक्ष संगठन में तालमेल बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर पाने में क्या रणनीति अपनाते हैं। दूसरी ओर यह भी देखा जा रहा है कि मंहत समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चैलेश्वर चंद्राकर के पहले से विरोध मे है। जिलाध्यक्ष मंहत समर्थक कांग्रेसियों को साध पाते है कि यह नही, यह भी जिलाध्यक्ष के लिए परीक्षा की घड़ी होगी। जांजगीर चांपा में जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम गठन कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश तो जिलाध्यक्ष द्वारा की जा रही है, लेकिन जिलाध्यक्ष के विरोधी हाथ धोकर पीछे पड़े हैं।

अब आने वाला समय बतायेगा कि जिलाध्यक्ष चैलेश्वर चन्द्राकर अपने विरोधी को किस तरह मात देते हुए संगठन को आगे ले जाते हैं। जिलाध्यक्ष को भी जिला कार्यकारिणाीयो के नाम तय करने में खासे माथा पच्ची करना पड़ा होना, तब जाकर नाम तय हुए होगें।