जांजगीर में योगी आदित्य नाथ के आमसभा मे हंगामा…. भाजपाई पुलिस आपस में भिडे़…

  • भाजपा कार्यकर्ताओ ंअंदर जाने से रोकने पर हुआ विवाद
    जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के कचहरी चैक में यूपी के सीएम भाजपा के स्टार प्रचार आज अंबिकापुर में आमसभा को समाप्त कर हेलीकाप्टर से जांजगीर लगभग 1.30 बजे दोपहर पहुचें। सभा स्थल पर भाजपाई कार्यकर्ताओ के अलावा हजारो की संख्या मे लोग योगी आदित्यनाथ को सुनने पहुचे थे। योगी की सुरक्षा को देखते हुऐ पुलिस बल भी जगह -जगह मुस्तैद रही। सभा स्थल छोटे होने के कारण पूरे पंडाल में लोग बैठे हुऐ थे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अदित्यनाथ के आने मे देरी थी तभी पंडाल के पीछे से कुछ भाजपाई अंदर सभा स्थल की ओर आना चाह रहे थें। लेकिन पुलिस उसे बीच मे ही रोक दी। जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया हैं उधर मंच से भाजपा के वरिष्ठ नेता मंच के माध्यम से माइक से कार्यकर्ताओ को समझाइस दे रहे थे. पर विवाद थमने का नाम नही ले रहा था। विवाद धीरे और उग्र होते जा रहा था। कार्यकर्ता अंदर जाने से रोकने पर आक्रोशित हो गये और पुलिस के साथ तु तु मै मै तक हो गया। मुख्य अतिथि के आने के कुछ ही घंटे पर जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने समझाइस दी तब जाकर कर मामला शांत हुआ।

मोदी है तो सब मुमकीन है: योगी आदित्यानाथ
जांजगीर-चांपा जिले मे आज भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक सभा के चुनाव मे भाजपा के प्रचार के लिए पहुॅचे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मंच से अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व पटल मे अगर देश का नाम आजादी के बाद आगे बढ़ाने का काम किसी ने किया है तो वो नरेन्द्र मोदी है। उन्होंने कहा कि जिन्हे पता नही उन्हे यह बताने की जरूरत है कि नरेन्द्र मोदी प्रधान मंत्री के लिए पहली पसंद क्यों हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांगेस पार्टी जब राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती है तो राहुल गांधी को मंदिर मंदिर घूमने से क्या फायदा। योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाते हए कहा कि मनमोहन सिंह कहते थे कि इस देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो इस देश गरीब, आदिवसी, दलीत कहॉ जाएगा? योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेेस की सरकार आई है प्रेदश मे नक्सलवाद, भू-माफिया, खनन माफिया और अराजकता हावी हो गई है। यहॉ उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और आंतरिक मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि आज हालात है ऐसे बन गये है कि यह कहाना पड़ रहा है कि कांग्रेस का हाथ देश द्रोहियों के साथ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के ने पॉच वर्ष के कार्यकाल मे की गई उपलबिधयों को गिनाते हुए कहा कि पहले जो नामुमकीन था वो आज मोदी की वजह से मुमकीन हुआ।