जांजगीर चांपा जिले से 20 लोगो ने खरीदा नामांकन फार्म … नामांकन भरने के मात्र 4 दिन शेष..

संजय यादव

जांजगीर चांपा। विधानसभा चुनाव के लिए अधिूसचना का प्रकाशन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किये जाएंगे। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 3 नवम्बर सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थियो द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान 20 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए कलेक्टोरेट में तैयारी की जा चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टोरेट परिसर में बेरिकेटिंग की गई है। साथ ही सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने अलग-अलग कक्ष निर्धारित किया गया है। विधानसभा अकलतरा के लिये कक्ष क्रमांक 30 में एसडीएम अजय उरांव, जांजगीर चांपा के लिये कक्ष क्रमांक 1 में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज बनसोड़, सक्ती के लिये कक्ष क्रमांक 9 में अपर कलेक्टर एके धृतलहरे, चन्द्रपुर के लिये कक्ष क्रमांक 29 में डभरा एसडीएम अनुपम तिवारी, जैजैपुर के लिये कक्ष क्रमांक 26 में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत और पामगढ़ के लिये कक्ष क्रमांक 11 में चांपा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा नामांकन लेंगे। उन्होंने बताया कि लोक अवकाश के दिन नाम निर्देशन का कार्य नही होगा। छुट्टी के दिन नामांकन जमा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। आज पहले दिन जांजगीर चांपा,चन्द्रपुर,सक्ती, पामगढ़, जैजैपुर ,अकलतरा विधानसभा के अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म जिला कलेक्टर कार्यालय में खरीदे गए। कलक्टोरेट परिसर में भी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। कलक्टोरेट के चारों ओर बेरीकेडिंग कर रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
कहां -कहां से किन -किन प्रत्याशीयों ने नामाकंन फार्म खरीदे –
विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा —
1. दिलेश्वर पिजा महेश साहू ग्राम लटिया…एन डी पी एफ (जनमोर्चा)
2. दिलेश्वर विश्वकर्मा पिता प्रेमसागर ग्राम . अमरताल .. शिवसेना
3. सौरभ सिंह ठाकुर पिता धरेन्द्र कुमार सिंह ग्राम. अर्जुनी… भाजपा
विधानसभा क्षेत्र 34 जांजगीर चांपा–
1. संतोष कुमार कश्यप पिता गिरधारी कश्यप ग्राम दृ बुडेना ..एन.डीपीएफ जनमोर्चा
2. राकेश पिता सुरेश कुमार … निर्दलीय
3. नारायण चंदेल पिता जंगीराम चंदेल ..भाजपा
4. विरेन्द्र कुमार पिता गोकुल .ग्राम ..पाली. शिवसेना
5. अशोक चैधरी पिता गिरधारी ..ग्राम.चांपा ..एनसीपी
6. इन्नल बिंद पिता बंसता बिंद ग्राम .सरखो…निषाद पार्टी
7. सुधीर यादव पिता दृबच्चुराम ग्रामकृचंापा..सीपीआई पार्टी
8. शिवभानु सिंह पिता नेमसिंह ग्राम …मंहत ..जेडीयू
9. मोती देवागंन पिता महेश राम ग्राम..चंापा ..कांग्रेस
विधानसभा क्षेत्र 38 पामगढ़—
1. दुजे राम /दुजराम पिता पुनाउनाम …एनडीपीएफ
2. अंबेश जांगडें पिता रथराम ग्राम..मेहंदी…भाजपा
3. नंदकुमार चैहान पिता मंहगु ग्राम..रसौटा…जेडीयू
4. शिवशंकर पिता सम्मेराम …ग्राम खरौद- निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र 35 सक्ती—
1. धरम लाल कंवर पिता नत्थूराम- नंदौरकला –
2. सत्यराम पटेल पिता रामलाल ग्राम सक्ती
3. अनिल शर्मा पिता नरेन्द्र
विधानसभा क्षेत्र 36 चन्द्रपुर—
1. दुर्गेस कुमार जयसवाल पिता चंद्रकुमार
2. सुदरलाल चैहान पिता इतवार
3. श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव पति युद्ववीर सिंह जुदेव दृभाजपा
4. युद्ववीर सिंह जुदेव पिता स्व. दिलीप सिंह जुदेव
विधानसभा क्षेत्र क्रं.37 जैजैपुर—
1. केशव प्रसाद चंन्द्रा पिता नारायण सिंह .बसपा
2. नरसिह सिन्हा पिता नंदराम सिन्हा
3. राजकुमार चन्दंा पिता गोरेलाल
4. सत्येन्द्र कुमार जयसवाल पिता फिरतुराम