कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचे अमित शाह..मांदर और तीर कमान भेंट कर किया गया सम्मानित..सीएम ने कहा सौभाग्य है हमारा!..

अम्बिकापुर.. चुनावी तैयारियों के बीच आज प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाली और सरगुजा सम्भाग के सभी 14 सीटों का केंद्र रहे अम्बिकापुर में आज भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुँच चुके है..उनके साथ मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह,प्रदेश प्रभारी अनिल जैन,प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक,संगठन मंत्री सौदान सिह कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद है..

बता दे की यह पहला मौका है,जब अमित शाह बूथ लेवल को सम्बोधित करने जा रहे है..उन्हें चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने टिप्स देने वाले है..इस कार्यक्रम में सम्भाग के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 36 सौ 78 बूथ के 35 हजार कार्यकर्ता और बूथ पालक मौजूद है..पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक बूथ से 19 कार्यकर्ताओ को बुलाया गया है..

वही कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज के ऐतिहासिक इस सम्मेलन में बूथ लेवल कार्यकर्ताओ की शक्ति दिख रही है..वह बूथ लेवल पर दिखे तभी प्रदेश में कमल खिलेगा..तथा अमित शाह जी सीधे आप लोगो से बात करने है..इससे बड़ी सौभाग्य की बात क्या हो सकती है.उन्होंने आगे कहा की आपके माथे पर जीत का तिलक लगाने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष यहाँ मौजूद है..वही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा सीडी कांड राजनीति मे गंदगी की पराकाष्ठा है. ऐसे कांग्रेस के अध्यक्ष को उनका चेहरा दिखाने के लिए जनता तैयार खडी है..