खबर के बाद आया होश.. नाली से टूटा ढक्कन हटा लगाया गया नया ढक्कन..!

सीतापुर अनिल उपाध्याय : नगर पंचायत के वार्ड क्र-11 में नाली ढकने लगाया गया ढक्कन टूट जाने से वार्डवासी काफी आक्रोशित थे।लीगो के आक्रोश को देख इस सम्बंध में हरिभूमि ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे गम्भीरता से लेते हुये नगर पंचायत ने टूटा ढक्कन लगा नया ढक्कन लगा दिया।
गौरतलब है कि विगत दिनों वार्ड क्र 11 में नाली निर्माण के बाद उसे ढकने ढक्कन लगाया गया था। ढक्कन लगने के बाद उस पर से होकर वाहन गुजरने के कारण ढक्कन टूट कर चूर-चूर हो गई थी जिससे वार्ड के लोगो मे काफी आक्रोश था। वार्ड के लोगो ने भारी विरोध जताते हुये जाँच की माँग की थी जिसे फटाफट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।समाचार प्रकाशन के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और टूटे ढक्कन को हटा वहाँ नया ढक्कन लगवा दिया।
इस सम्बंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस के तिवारी ने बताया कि नाली से टूटा ढक्कन हटा कर नया ढक्कन लगवा नाली ढकवा दिया गया है।