संविलियन की मांग..शिक्षाकर्मी हुए एकजुट..महिला शिक्षाकर्मियों ने भी..मिलाई कदम ताल….

सुरजपुर  (बिट्टू सिंह राजपूत) जिले में संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी गठन पश्चात सुरजपुर के अग्रोहा भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संविलियन की शपथ दिलाई गई..
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, ममता मण्डल के निर्देशन पर जिले से महिला शिक्षाकर्मियों की शसक्त टीम में कुल 128 महिला पदाधिकारी व 216 पुरुष पदाधिकारी जिला व विकासखण्ड का दायित्व संभालेगें ..
नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के उपप्रान्तीय प्रभारी बसन्त प्रताप सिंह द्वारा सभी नगर पंचायतों में निकाय प्रभारी नियुक्त किये गए,प्रान्तीय उपाध्यक्ष माया सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को संघ संविधान अनुरूप कार्य करने तथा संविलियन प्राप्ति के लिए सदैव संघर्षशील रहने की शपथ दिलाई। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मो.महमूद, कृष्णा सोनी, सुरेन्द्र दुबे, कमलेश यादव ने अपने ब्लॉक कार्यकारिणी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि प्रत्येक संकुल तक हमारे ब्लॉक की टीम सक्रिय रहेगी, संघ कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन पाण्डेय ने इस दौरान विश्वास दिलाया कि संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के  पदाधिकारी अपने जुनूनी नेतृत्व से जिले में एक नया इतिहास रचेंगे। कार्यक्रम में शहादत अली राकेश शुक्ला, भूपत सिंह, गिरवर यादव, शमीम खान, चन्द्रदेव चक्रधारी, नसरीन बानो, कनकलता गोयल स्नेहलता पाठक, मनिन्दर जायसवाल, इंदुमती सोनवानी, जे एच तिग्गा, आरती श्रीवास्तव, ललिता सिंह, ज्योत्सना सिंह, सोमा घोष, सारिका, ललिता सिंह, वन्दना मिश्रा, ललिता राजवाड़े, प्रेमलता पाण्डेय, श्यामपति सिंह, जसिंता तिर्की, प्रतिमा शुक्ला, अंजली सिंह, हीरामणि देवांगन, मासूमा बेगम, सुबरतानी मिंज, ममता एक्का, मीनाक्षी दुबे, ललमेन टोप्पो, जया सिंह, माया देवी, पूनम सिंह, किरणबाला सोनी, बीना उपाध्याय, सुषमा सिंह, माया कुमारी सिंह, सविता भगत, देवकुमारी यादव, शीलावती, कु. प्रिमा शिंदे, अनिता एक्का, राजकुमारी सिंह, प्रतिभा गुप्ता, पूजा मिश्रा, उर्मिला राय, शाहिना खातून, चंद्रकला कुशवाहा, सलोमी लकड़ा, कनकलता मिश्रा गरिमा तिवारी, पूनम तिर्की, सुन्दरवती यादव, प्रतिमा सिंह, पूजा सिंह, कु.अनुराधा पंकज, मानमती देवांगन, सीता देवी कश्यप, कल्पना बारी, सुश्री सेवेस्तियाना तिर्की, रेणु चौहान, अलका कुजूर व समस्त संकुल/ब्लॉक/जिला कार्यकारिणी सहित सैकड़ों शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे..