विकास यात्रा 2018..राजपुर में सीएम कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर..कोई कोर कसर ना हो जाये प्रशासन ने झोंकी ताकत..

राजपुर(पुरन देवांगन) विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाये इसके लिये प्रशासन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इसके लिये अधिकारियो की टीम सतत निगरानी कर रही है और कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके रात्रि विश्राम स्थल की पूरी जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में बड़ी जोर शोर से तैयारी की जा रही है।आमसभा वाले कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल मैदान में इसके लिए भव्य डोम टेन्ट पंडाल सहित शासकीय योजनाओं के स्टाल लगाई जा रही है।कार्यक्रम स्थल में कोई कमी न रह जाये इसके लिए बलरामपुर कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम बनाकर उनको जिम्मेदारी सौपी है।कार्यक्रम स्थल पर मंचीय व्यवस्था एवं पंडालों को अंतिम रूप देने में लिए रात दिन लगातार काम किया जा रहा है।

तय कार्यक्रम से एक दिन बाद पहुंचेंगे सीएम:-विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्य दो दिन के प्रवास के तहत 18 मई को राजपुर आगमन होना था परंतु कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए अब एक दिन बाद 19 मई को मुख्यमंत्री का आगमन होगा।वे रथ से सड़क मार्ग द्वारा गणेशमोड बलरामपुर पस्ता होते हुए शाम 6:10 बजे राजपुर पहुंचकर हाई स्कूल मैदान में आमसभा को सम्बोधित करेंगे जिसके बाद सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

लगाई जा रही विशाल डोम:-विकास यात्रा में लगभग पचास हजार से भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। आने वाले विशाल भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 80 फिट चौड़ा एवं 250 फिट लम्बा विशाल डोम लगाया जा रहा है।इसके अलावे डोम के दोनों तरफ टेन्ट पंडाल भी लगाया जा रहा है।वहीँ शासकीय योजनाओं के लिए मैदान के किनारे 25 स्टाल तैयार किये जा रहे हैं।

सर्किट हाऊस की हो रही पूरी कायाकल्प:-मुख्यमंत्री के नगर  व रात्रि विश्राम के लेकर सर्किट हॉउस की पूरी कायाकल्प की जा रही है।पूरी सर्किट हॉउस में दीवारों पर पुट्टी रंग रोगन सहित सभी कमरों में फाल सिलिग,लाइट,एअर कंडीशन,एलईडी टीवी सहित नए फर्नीचर व नए दरवाजे लगाये जा रहे हैं।पूरे सर्किट हॉउस की कायाकल्प बदली जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने भी झोंकी ताकत:-विकास यात्रा में अपने 14 साल के विकास कार्यो को लेकर पहुंच रहे प्रदेश के मुखिया के स्वागत में कोई कमी न रह जाये इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके लिए पूरे नगर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है।पूरे नगर में पार्टी के झंडा बेनर पोस्टर लगाया जा रहा है।वहीँ अपने मुखिया के आगमन के दौरान हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पस्ता से राजपुर तक भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।कार्यकर्ताओं ने सड़क व चौक चौराहों पर झंडे बेनर फ्लेक्सी के माध्यम से अपने मुखिया के स्वागत की तैयारी की जा रही है।