राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने दी पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी को श्रद्धांजलि..

रायपुर  भारत माता चौक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि। स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहे। ब्राह्मण समाज के आदर्श रहे। ब्राह्मण समाज को गर्व है कि स्व अटल बिहारी बाजपेयी जैसे महान व्यक्ति हमारे देश एवं हमारे समाज मे जन्मे।
जीवन और अटल सत्य के मध्य एक कमजोर डोर से बंधा जीव अपने जन्म के अभिप्राय को कर्मठता के साथ जो जिया, उस इंसान के चिरनिद्रा के सोजाने के पश्चात जो खामोशी सून्यता उभर कर आती हैं तब चारों तरफ निराशा के भाव के अलावा कुछ भी दृष्टिगोचर होता है, शून्य में भी अपने आराध्य को तलाशने की असफ कोशिस करना इंशानी फितरत होती हैं, यह जानते हुए भी कि जो हुआ वहीं अटल सत्य है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी प्रमोद गौतम जी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन एक स्वर्णिम काल माना जा सकता है, जिस व्यक्तित्व को दलीय सीमा से ऊपर रख, हर दल ने आदर के साथ नाम लिया, सम्मान किया, यह सब कुछ असाधारण नहीं है, इसके पीछे अटल जी का विराट व्यक्तित्व था जो सामने पड़ने वाले को सहज ही अपना कायल बना देता था, अटल जी की सबसे बड़ी खूबी स्पष्ट बात सत्य से परे संभाषण से अपने आप को अलग रखना, लोकतंत्र के प्रति गहन अध्ययन के साथ उसके प्रति सचेत आस्था भरी थी, अपने आंतरिक द्वंद से कभी मन मसोस कर चिंतन कर इच्छा के विपरीत कोई काम किया है तो पछतावा पहले प्रकट हुआ है, यही खासियत लोगों के मन में अटक आस्था के भाव पैदा करते थे, उनके मन कर्म और बाणी मे संकीर्णता मानव मानव के बीच भेदभाव छूं कर भी गुजर नहीं सका,।
श्रद्धांजलि में उपस्थित सोनू गोस्वामी, प्रखर तिवारी, सुधीर मूर्ति, आलोक द्विवेदी, अजय मिश्रा, गोपी तिवारी, अतुल पांडेय, शुभम तिवारी,चंद्र कुमार त्रिपाठी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।