झमाझम बारिश और नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच पुल से 20 फीट ने नीचे गिरी ट्रक…

बलरामपुर( राजपुर:पूरन देवांगन)अम्बिकापुर मुख्य मार्ग एनएच सड़क 343 में एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची।एक ट्राला गागर नदी पर पुल से नीचे अनियंत्रित होकर करीब 20 फिट नीचे जा गिरी।हालांकि एक घटना चालक को मामूली चोटें आई है।
कहते हैं ‘जिसको राखे साइयां मार सके न कोई” यह कहावत चरितार्थ होते दिखा।सुबह करीब 10:30 बजे के लगभग ट्राला चालक कोश डीहरा पिपरा थाना हरिहरगंज पलामू निवासी पप्पू पासवान आ राम जनम 26 वर्ष रायपुर के बलोदा बाजार से ट्राला क्रमांक आरजे 47 जेएच 0030 से क्लिंकर लोड़ कर औरंगाबाद गया था।चालक क्लिंकर अनलोड कर औरंगाबाद से रायपुर के बलौदा बाजार वापस जा रहा था।रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे ट्राला चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन गागर नदी पुल का रेलिंग को तोड़ते हुए करीब करीब 20 फिट नीचे नदी में जा गिरी।इधर घटना के वक्त पीछे से आ रहे बरियों चौकी प्रभारी रूपेश नारंग ने ट्राला को दुर्घटना होते देख तत्काल अपनी वाहन खड़ी कर वहाँ स्थानीयों की मदद से घायल चालक को निकाल कर अपने वाहन से बरियों स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।बताया जा रहा है कि ट्राला चालक पुल के ऊपर एक ओवर टेक कर रहे कार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।