जैजैपुर विधायक भाजपा का एजेंट : भुपेश…

  • प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर लगाया भ्रस्टाचार का आरोप
जांजगीर चाम्पा (संजय यादव) जैजैपुर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी की संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार के ऊपर जमकर हमला किया। और प्रदेश सरकार पर जमकर भ्रस्टाचार करने और भ्रस्टाचारिओं को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य के भोले भाले लोगो को लूट रही है। इसके सरकार में जल जमींन जंगल सब बिकने के कगार पर है। धान की एक एक बीज खरीदने की दावा करने वाली राज्य सरकार ना तो किसान की धान खरीद रही है। और ना ही समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिसके कारण आज राज्य के अन्नदाता कर्ज दबे हुवे है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर है लेकिन राज्य सरकार कमीशन खोरी और भ्रस्टाचार में डूबी हुई है। इससे पहले प्रदेश चुनाव अभियान के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत ने। संकल्प शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस के एक कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत कर बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को कार्य करने और लोगों को कांग्रेस के कार्यो को लोगो के बीच बताने की बात कही। उन्होंने बताया कि नेता कार्यक्रता बनाते है लेकिन हमें आगामी विधानसभा चुनाव में नेता बनकर नहीं बल्कि एक कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करना है। और राज्य सहित जैजैपुर में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा शिव डहरिया ने भी अपना संबोधन कीया। जैजैपुर में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू, शेषराज हरवंश, अजित साहू, सहित जिला और ब्लाक के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
  • भाजपा का एजेंट है आपका विधायक
संकल्प शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा को भाजपा का एजेंट बताते हुवे आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देकर अपना वोट ख़राब नहीं करने की बात कही। आपके विधायक जिसको आपने जिताकर विधानसभा भेजे है लेकिन आपके विधायक भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है। राज्य के लोगो के मुद्दों को लेकर जब भी कांग्रेस पार्टी सदन में आवाज उठती है तब आपके विधायक राज्य सरकार के पक्ष में खड़े रहते है।