अब से कुछ ही देर में विकास यात्रा का होगा आगाज..केंद्रीय गृह मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी…

 दंतेवाड़ा (कृष्णमोहन कुमार) प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह आज दन्तेवाड़ा से माई दंतेश्वरी का आशीर्वाद ले अपनी विकास यात्रा की शुरुआत करने वाले है..
मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से बस्तर संभाग मुख्यालय  जगदलपुर के लिए रवाना हो चुके है..जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे..
विदित हो की निर्धारित समय के अनुसार लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुचेंगे जगदलपुर से दंतेवाड़ा स्थित कारली हेलीपेड पहुँचेंगे तथा वहाँ से सीधे  बस्तर की प्रख्यात देवी दंतेश्वरी माई के मंदिर जाएंगे, उसके बाद हाई स्कूल मैदान में आम सभा को  सम्बोधित करेंगे…