चुनावी सीजन में चुनाव कार्यालय का लोकार्पण..

बलरामपुर..(पुरन देवांगन,राजपुर)..मंडल स्तर पर विधानसभा चुनाव संचालन हेतु भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा के अगुआई में प्रदीप जायसवाल के निवास स्थान पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
विधानसभा चुनाव में नाम वापसी व सेम्बल आवंटन के पश्चात चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है।ऐसे में विधानसभा के सभी मण्डलों में चुनाव संचालन हेतु कार्यालय खोली जा रही है इस तारतम्य में राजपुर में भाजपा एल्डरमैन प्रदीप जायसवाल के निवास स्थान के पास पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।सामरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा ने फीता काटकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव मंडल अध्यक्ष संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल धनसी राम अग्रवाल सतीश सिंह मनोज बंसल अनिल दुबे दीपक मित्तल अनिल तिवारी राधेश्याम अग्रवाल संतोष पांडेय बदरू गुप्ता सरोज सिंह प्रदीप जायसवाल राजेन्द्र सिंह विनय भगत उदय यादव चंद्रिका यादव बालेश्वर यादव संतोष तिवारी रत्नाम्बर मिश्रा राजेश यादव गौरव उपाध्याय सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोगो ने किया भाजपा में प्रवेश :- भाजपा के रीति नीति व भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा के व्यवहार से प्रभावित होकर तथा उलिया निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रिका यादव के सहयोग से ग्राम पंचायत उलिया के फूलचंद यादव सदानंद यादव रामनरेश यादव दामोदर यादव संजय गुप्ता जितेंद्र यादव अमर गुप्ता व किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालजी यादव के बड़े भाई रामशंकर यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया।