बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..रायपुर के निजी अस्पताल में फंसी कोड़ाकु महिला के लिये एक मसीहा की तरह आगे आये जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव..और महिला के इलाज के लिये पहल करते हुये आर्थिक मदद की..ताकि 55 वर्षीया कोड़ाकु महिला नान्ही का इलाज हो और वह सकुशल अपने लौट सके!.
दरअसल ग्राम कोटपाली के कोइरीडिपा निवासी नान्ही कोड़ाकु पति बैगा को ग्राम आसनपानी निवासी सुखरी यादव अपने साथ रायपुर ले गया था..जहां महिला के बच्चेदानी से संबंधित रोग का इलाज होना था..इसी बीच सुखारी यादव महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया..जिसके बाद महिला के साथ में मौजूद उसके परिजनों को कुछ सुझा ही नही..महिला के परिजनों ने अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव को अपनी आप बीती सुनाई..वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने फौरी तौर पर 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए..हरसंभव मदद का आश्वासन दिया!..
जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव का कहना है,की वे आमजनों के मदद के लिये हमेशा तत्पर रहते है,और जैसे उन्हें नान्ही के संबंध में जानकारी मिली उन्होंने उसकी एक छोटी सी मदद की है..जिला पंचायत उपाध्यक्ष सिंह देव का कहना है क्षेत्र की जनता उनके परिवार का हिस्सा है,और परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो वे शांत कैसे रह सकते है.. जनप्रतिनिधि का परिवार उसके क्षेत्र की जनता होती है..
अब सवाल यह है की आखिर महिला नान्ही का बलरामपुर व अंबिकापुर के अस्पतालों में इलाज ना कराकर सीधे रायपुर के निजी अस्पताल में ले जाना और एडमिट करवा देना ,फिर मौके से फरार हो जाना कहाँ तक जायज है,और यह भी समझ से परे है की आखिर आदिवासी महिला रायपुर तक जाने राजी भी कैसे हो गई?.
आदिवासी बाहुल्य इस इलाके में आदिवासियों को बहला फुसलाकर अन्यत्र ले जाना फिर छोड़कर भाग जाना यह कोई नई बात नही है,यह घटनाक्रम पहले भी हुआ है,और होते आ रहा है..ऐसे समय में समाज के ठेकेदार अशिक्षित आदिवासियों की मदद के लिये क्यों आगे नहीं आते..और वे उन्हें जागरूक करने का बीड़ा क्यों नहीं उठाते है?.
