स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। खबर है कि टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी जा सकती है। जी हां, जिस कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनाया, अब उसी की कुर्सी खतरे में है। बीसीसीआई की चयन समिति अब सूर्यकुमार की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को कमान सौंपने की तैयारी में है जो लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
इस बड़े उलटफेर की सबसे बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म माना जा रहा है। भले ही सूर्या की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनके बल्ले की चमक फीकी पड़ चुकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्या ने वर्ल्ड कप की 9 पारियों में महज 242 रन बनाए, जिसमें पहले मैच की 84 रनों की पारी को हटा दें तो उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। आईपीएल में भी उनका फ्लॉप शो जारी है। लगभग 35 की उम्र और गिरते फॉर्म को देखते हुए बोर्ड अब साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए नए सिरे से टीम तैयार करना चाहता है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सूर्या टीम इंडिया के लिए केवल टी20 फॉर्मेट ही खेलते हैं। यदि उनसे इस प्रारूप की कप्तानी के साथ-साथ जगह भी छिनती है, तो उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर के रूप में चयनकर्ताओं को एक ऐसा विकल्प दिख रहा है जो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है। भारतीय टीम को जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि इसी दौरे से भारतीय क्रिकेट में ‘अय्यर युग’ की शुरुआत हो सकती है। हालांकि सूर्या का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 76.92 का रहा है, लेकिन बोर्ड अब भावनाओं के बजाय भविष्य के कठोर फैसलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सूर्या टीम इंडिया के लिए केवल टी20 फॉर्मेट ही खेलते हैं। यदि उनसे इस प्रारूप की कप्तानी के साथ-साथ जगह भी छिनती है, तो उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर के रूप में चयनकर्ताओं को एक ऐसा विकल्प दिख रहा है जो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है। भारतीय टीम को जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि इसी दौरे से भारतीय क्रिकेट में ‘अय्यर युग’ की शुरुआत हो सकती है। हालांकि सूर्या का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 76.92 का रहा है, लेकिन बोर्ड अब भावनाओं के बजाय भविष्य के कठोर फैसलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
