
बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..जिले के चलगली थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 को हुए लुट की घटना के मास्टर माइंड नक्सली आगर साय को पुलिस ने बिहार के रोहतास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..पुलिस ने आरोपी नक्सली के कब्जे से एक भरमार बंदूक भी जप्त किया है..वही पुलिस गिरफ्त में आए नक्सली आगर साय पर जिले के विभिन्न थानों में 4 संगीन मामले दर्ज है..इसके साथ ही पड़ोसी जिले सूरजपुर में भी आरोपी के विरुद्ध संगीन मामले दर्ज है!.
जिले के चलगली थाना क्षेत्र के मानपुर में 12 जनवरी 2022 की रात कमलेश गुप्ता के घर पर रात में 5 से 6 नकाबपोश लुटेरों ने दबिश दी थी..और कट्टे की नोक पर सोने चांदी के जेवरात समेत 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था..वही इस लुट घटना ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी..तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मानपुर गांव में ढेरा डाला था..और पुलिस को सफलता भी मिली थी..पुलिस ने इस लुट की घटना के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था..लेकिन पुलिस की गिरफ्त से घटना का मास्टर माइंड बाहर था..पुलिस की टीम मास्टर माइंड आगर साय की तलाश में जुटी थी..पुलिस ने आगर साय पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था..पुलिस कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहे आगर साय की कुंडली खंगाल रही थी..और पुलिस को लीड मिली..और पुलिस ने उसे बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया..पुलिस के मुताबिक आगर साय रोहतास में पहचान छिपाकर रह रहा था..
पुलिस कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहे आगर साय की कुंडली खंगाल रही थी..और पुलिस को लीड मिली..और पुलिस ने उसे बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया..पुलिस के मुताबिक आगर साय रोहतास में पहचान छिपाकर रह रहा था..एसपी वैभव बैंकर का कहना है कि..आरोपी तक पुलिस उसके प्रेमिका जरिए पहुंची..और नक्सली आगर साय को गिरफ्तार करने में सफलता मिली..
एसपी वैभव बैंकर का कहना है कि..आरोपी तक पुलिस उसके प्रेमिका जरिए पहुंची..और नक्सली आगर साय को गिरफ्तार करने में सफलता मिली..