Weather Update: देश के 9 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, यहां पर बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली. Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में 4-6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव (लू) चलेगी। इन इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सात अप्रैल तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। यहां पर कड़ी धूप निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है।

Random Image

43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रायलसीमा में भीषण गर्मी देखने को मिली। नान्डयाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 6 से 9 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि बिहार में 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इन्हें भी पढ़िए –Chhattisgarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होते ही..तत्कालीन DSP, TI और हवलदार पर लगे गम्भीर आरोप..SSP ने कहा कर रहे जांच!..

सरकारी कर्मचारियों से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक के लिए अच्छी खबर, बढ़े हुए DA, भत्ते और मानदेय पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब आएगी वृद्धि हुई राशि खाते में.?

How To Check Ration This Month: इस महीने आपके नाम से कितना किलोग्राम राशन आया हैं! राशन कार्ड हितग्राही इस Link से करें चेक!

बीएड डिग्री वाले सहायक शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सुनाया ये बड़ा फैसला; पढ़िए पूरी खबर