फ्लाइट में बम की अफवाह से इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों के बैग में मिला.!

गुजरात. मास्को से गोवा के लिए उड़ान भरी फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि इस फ्लाइट में बम है। आनन-फानन में गुजरात जामनगर एयर बेस पर फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सोमवार रात कि यह घटना है और रात भर 6 घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर बम निरोधक दस्ता लेकर जांच की। बता दें कि फ्लाइट में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। ये घटना मास्को से गोवा जाने वाली अजूर एयर (Azur Air) में हुई।

हालांकि बम मिलने की केवल सूचना थी और सूचना के आधार पर ही इमरजेंसी लैंडिंग और जांच की गई है। बम मिलने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों को वापस आज सुबह 11:00 बजे वापस रवाना कर दिया जाएगा। यात्रियों की बैक की भी जांच की गई परंतु यात्रियों के बैग में कुछ नहीं मिला। भारत में रूसी दूतावास की तरफ से बयान आया है कि बम होने की खबर पर भारतीय अधिकारियों को अलर्ट किया गया था। फिलहाल अभी यात्रियों को अपनी जगह सुरक्षित पहुँचने का इंतज़ार हैं।