वीडियो:अश्वनी से मिलते ही सिसक सिसक के रो पड़े मंत्री जी.. चुप हुए तो कहा मंत्री बनू चाहे नही यूं ही करता रहूंगा सेवा..

कोरिया..प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े हमेशा से ही मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहे है..भईयालाल प्रदेश में अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है.पर दिलचस्प यह है की भईया लाल आज अपने किसी बयान से नही बल्कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए चर्चा में है..

बता दे की जिले के 4 साल के बालक अश्वनी साहू का लिवर ट्रांसप्लांट होना था..पर उसके परिवार की माली हालत ठीक नही होने की वजह से परिजनों ने श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े से मदद की गुहार लगाई थी..और मंत्री जी ने उन से जितना बन पड़ा अश्वनी की मदद की..यही नही श्रम मंत्री ने अश्वनी के मदद के वास्ते सीएम रमन से भी गुहार लगाई..जिसके बाद नई दिल्ली में उक्त 4 वर्षीय बालक का लीवर ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया जा सका..सरकार ने इसके लिए 25 लाख की मदद की..

दरसल जिले के रामपुर निवासी 4 वर्षीय अश्वनी को लेकर उसके माता पिता कुछ महीने पहले श्रम मंत्री से मदद मांगने पहुँचे थे..और मंत्री जी ने आस्वाशन देते हुए उनकी मदद भी की..वही आज जब अश्वनी साहू लीवर ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ्य होकर वापस लौटा तो श्रम मंत्री भईया लाल खुद को नही रोक पाए..और अश्वनी साहू के परिजनों को बुलावा भिजवाया.. अश्वनी से मिलते ही मंत्री जी भावुक हो उठे..उन्होंने कहा की यह खुशी के आंसू है..मंत्री रहूं या ना रहूं जीवन भर इसी तरह जनता की सेवा करता रहूंगा..
देखे वीडीयो..

https://youtu.be/U0G6lTjf2bA