यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने

IND vs ENG 2nd Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। पांच मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे हैं। दूसरे मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की हैं और विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल के शतक के चलते पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 था। अब भारत की कोशिश 400 से ज्यादा का स्कोर बनाने की होगी।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा कैरियर का पहला दोहरा शतक-

यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया हैं। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की हैं और अपने दम पर भारत का स्कोर 400 रन के करीब ले गए हैं। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया हैं।

भारत का स्कोर 107 ओवर तक 384 रनो पर 8 विकेट को दिया हैं। इसमें यशस्वी जायसवाल ने 290 बॉल पर 209 रनों का ताबड़तोड़ पारी खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं।