IPL 2023 Final: गुजरात और चेन्नई के बीच मैच रिजर्व डे पर, बारिश के कारण मैच नहीं हुई तो कौन होगा चैंपियन, जानिए क्या हैं नियम..

IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे बड़ा दिन जिसका हर क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता हैं। वो दिन कल था लेकिन, बारिश ने उसे एक दिन आगे बढ़ा दिया यानी आज हैं। दरअसल, रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच साढ़े सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में आईपीएल 2023 के चैंपियन का फैसला रिजर्व डे पर होगा। 29 मई दिन सोमवार इस मैच के लिए रिजर्व डे हैं। हालांकि, इस दिन भी बारिश की संभावना हैं। अहमदाबाद में आज शाम चार बजे से शाम छ बजे के बीच बारिश हो सकती हैं। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो कौन होगा चैंपियन। आइए जानते हैं –

IMG 20230529 122158

रिजर्व डे पर बारिश हुई तो क्या होगा?

1. पहले अंपायर रात साढ़े नौ बजे तक इंतजार करेंगे। इस समय तक खेल शुरु हुआ तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी।

2. इसके बाद हर एक घंटा कम होने पर 14 ओवर की कटौती होगी।

3. रात साढ़े 10 बजे मैच शुरु हुआ तो कुल 26 ओवर होंगे, दोनों टीमें 13-13 ओवर खेलेंगी।

4. रात 12 बजे के आसपास खेल शुरू हुआ तो दोनों टीमें 5-5 ओवर खेलेंगी और विजेता का फैसला होगा।

5. रात 12 बजे के बाद मैदान सूखा और खेल होने की संभावना बनी तो सुपर ओवर के जरिए आईपीएल 2023 के चैंपियन का फैसला होगा।

6. बारिश के कारण खेल नहीं हो सका तो गुजरात की टीम चैंपियन बनेगी, क्योंकि यह टीम लीग स्टेज में 20 अंक के साथ शीर्ष पर रही थी।

इन्हें भी पढ़िए –

जापान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट बाल एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के ये खिलाड़ी, सीएम ने दी बधाई

सरगुजा कलेक्टर अलर्ट मोड़ पर: जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने डीएम हुए सख्त, की बड़ी कार्रवाई

Ambikapur News: गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्री शंकर घाट सेवा समिति द्वारा किया जाएगा गंगा आरती का भव्य आयोजन… तैयारियां जोरों पर