45 वीं सब-जुनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ..छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबाल टीम से कु. प्रज्ञा मिश्रा और आशिष सिंह का हुआ चयन..

अम्बिकापुर..45 वीं सब-जुनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर से 18 नवम्बर तक आयोजित होने वाली है..और इस प्रतियोगिता में अम्बिकापुर की प्रज्ञा मिश्रा पिता प्रयाग मिश्रा का बालिका वर्ग में और बालक वर्ग में आशिष कुमार सिंह पिता हरेन्द्र सिंह का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम हुआ है.

सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ सचिव व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के अनुसार छत्तीसगढ़ से बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन करने के लिए..राज्यस्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया था..जिसमे सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ की ओर से कु. संसीता एक्का, कु. साक्षी मिंज, कु. प्रज्ञा मिश्रा इसके अलावा बालक वर्ग में दिलिप गुप्ता. आशीष कुमार सिंह प्रदेश स्तर के कैम्प में 26 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक पंत स्टेडियम, सेक्टर – 1, भिलाई में हिस्सा लिया था..इस 14 दिवसीय कैम्प में सरगुजा के ग्रामीण अंचल से इन्टरनेशनल बास्केटबाल प्लेयर कु. प्रज्ञा मिश्रा और आशिष कुमार सिंह का छत्तीसगढ़ प्रदेश सब – जुनियर बास्केटबाल टीम के लिए चयन किया गया है..

वही सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह दोनों खिलाडियों के जीत कर आने पर इन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा..

इसके अलावा इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आर पी एफ के निरीक्षक सुशील कुमार यादव, उप कमांडेंट राम प्रसाद यादव, नितिन त्रिपाठी, कृष्णा प्रताप सिंह, गौरव सिहं, रघुनाथ मुखर्जी, जिला स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह, श्याम तिवारी, आबिद हुसैन, साही परविन, अनिता तिर्की, मरियम एडगी, सुनैना जायसवाल, सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दी है..