आज का राशिफ़ल (14 जनवरी 2019) : जानिए..कैसा रहेगा आज का दिन, आपके लिए…

? मेष राशि

आने वाले दिनों में किए गए कामों से फायदा हो सकता है। शिक्षा या यात्रा से संबंधित कार्यक्रम सफल हो सकते हैं। बाहर जा रहे हैं, तो अपने ऑफिस का काम किसी साथी के भरोसे छोड़ कर जा सकते हैं। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत और सक्रियता काफी बढ़ने लगेगी। जरूरी मामले आपके सामने आ सकते हैं और फैसला भी आप पर होगा। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन प्रेमी से कोई विवाद भी हो सकता है। उसे लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। कोई जबरदस्ती आप से अपनी बात मनवाने की कोशिश कर सकता है।

? वृष राशि

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

?‍❤‍?मिथुन

राशिपुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। करीबी लोगों से महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। पैसों का फायदा भी हो सकता है। निवेश की कोई प्लानिंग भी हो सकती है। बात-बात में ही किसी व्यक्ति से आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। आप लोगों से मिलने में बहुत रुचि लेंगे। दोस्तों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं। सितारे बिजनेस में अपना असर दिखाना शुरू कर देंगे।

? कर्क राशि

बिना प्लानिंग किए भी कोई बड़ा काम जल्दी हो सकता है। आपके रिश्तों में अचानक बड़े बदलाव होने के योग हैं। मन की बात जताने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आप में उत्साह भी बहुत रहेगा। मन में अच्छे विचार आएंगे। लोग आपसे आपके विचारों के बारे में बातें कर सकते हैं। आप अपने लिए नए अवसर तलाश करने की पूरी कोशिश करें। बड़े पद या वेतन पर कहीं काम करने की इच्छा भी तेज हो सकती हैं। आप नौकरी बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। किसी से मदद चाहते हैं, तो मिल सकती है। दुश्मनों पर भी जीत मिलने के योग हैं।

? सिंह राशि

दिमाग तेज चलेगा। दूसरों के कामों के साथ आप अपना मतलब भी पूरा करवा सकते हैं। ऑफिस में आपका एक काम खत्म होगा, तो दूसरा सामने आ जाएगा। चाहने वाले लोगों की मदद करेंगे। उनकी खातिर कुछ त्याग भी आपको करना होगा। माता से लगाव बढ़ेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। नई योजनाएं बनाएंगे। खुद को तनाव मुक्त करने के लिए कोशिश भी करेंगे। जो जैसा चल रहा है, चलने दें। कामकाज या रूटीन में बड़े बदलाव करने से आपको बचना होगा। कारोबार बदलने का विचार आपके लिए अच्छा नहीं है। यात्रा टाल दें। कोई जरूरी काम भी अगले दिन पर टालने की कोशिश करें। कोई आपको फालतू बातों से डरा सकता है। झूठी बातों से तनाव भी बढ़ सकता है।

??कन्या राशि

कामकाज में आपकी तारीफ भी हो सकती है। आपके सामने कामकाज बहुत रहेंगे। दिन में थोड़ा समय दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिले तो उनके साथ समय जरूर बिताएं। अच्छा काम करेंगे। बड़े लोग और अधिकारियों की नजरों में आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। जिस चीज की आपको जरूरत नहीं है, उसका मोह न करें। आसपास या साथ के लोगों से रूखा व्यवहार न करें। आपको दिए गए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। खुद पर कंट्रोल नहीं होने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

तुला राशि

रोजमर्रा के कामों से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। शांति और गंभीरता से भी आपको काम करना होगा। करियर आगे बढ़ेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। पैसों के निवेश से जुड़े कई तरह के सुझाव आपको मिल सकते हैं। मेहनत अच्छी करें और ईमानदारी से काम करें, तो परेशानियां अपने आप खत्म हो सकती है। कहीं से पुराना पैसा मिल रहा है तो मना न करें चुपचाप रख लें। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो इसका असर आपकी लव लाइफ पर हो सकता है और संबंध भी ठीक हो जाएंगे। ऐसा काम करें जिससे आपको संतुष्टि मिले। परिवार और दोस्तों की मदद से परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

? वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में बड़े बदलाव का मौका अापको मिल सकता है। आने वाले दिनों के लिए कोई अच्छी प्लानिंग भी हो सकती है। अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपना ज्यादातर ध्यान उलझे हुए मामले सुलझाने पर देंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सफल रहेंगे। धन लाभ भी हो सकता है। घूमने जाने का मन बनेगा। जितना सोचेंगे, उतने परेशान हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ पुराने मामले उठ सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। निजी जीवन की कुछ मजबूरियां आपको परेशान करेंगी। इनकी वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान से भी विवाद हो सकते हैं।

?धनु राशि

गोचर कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा के कारण आप कुछ नई बातें सीख जाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। गोचर कुंडली का पंचम चंद्रमा आपकी योजनाओं को सफल बना सकता है और आपको सफलता देगा। कुछ अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में एकजुटता रखें। कामकाज में बदलाव करने का मन बन सकता है। नौकरी और बिजनेस में मन कुछ कम ही लगेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

? मकर राशि

चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में शनि के साथ है। इससे सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। आपको किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है। किसी काम में जल्दबाजी करने से भी आपको बचना होगा। छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। उलझेंगे, तो आपका ही समय खराब हो सकता है। गलती किसी और की हो, तो भी आपको मन मारना पड़ सकता है। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा मिल सकता है।

कुम्भ राशि

आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। ऐसे काम आपको दिए जा सकते हैं, जिन्हें सिर्फ आप ही कर सकते हैं। आप कई लोगों और कई तरह के मामलों का सामना कर सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे बढ़ जाएंगे। पैसों का कोई उलझा हुआ मामला है, तो आप उस पर सीधी बात करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। हर जरूरी बात अपने पार्टनर से शेयर करें। टेंशन खत्म होगा, नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी थोड़ा बहुत खर्चा हो सकता है। लोगों की सलाह या बातों के कारण आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। ऑफिस में आप किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी बना सकते हैं। साथ के लोगों से बात करने का तरीका ठीक रखें।

?मीन राशि

पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य और संयम से रहें। पार्टनर या साझेदारी की कोई बात बिगड़ सकती है। कुछ दोस्तों के साथ अनबन भी हो सकती है। इस मामले में आप सावधान रहें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें तो ही अच्छा है। पार्टनर से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। नए काम हाथ में न लें। सेहत नरम हो सकती हैं। रोजमर्रा के कुछ कामों में तनाव या विवाद बढ़ सकता है।

By astrologer S.K.Pandey 9930421132