डॉगी के साथ गंदा काम करता था शख्स, लोगों से कहता इसने मेरा परिवार पूरा किया, यही मेरी पत्नी है

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक आरोपी ने बेजुवान फीमेल डॉग के साथ गलत काम किया। आरोपी उसे अपनी पत्नी बनाकर घर में रखा हुआ था। पुलिस ने फीमेल डॉग का मेडिकल कराया और आरोपी के घर से उसे और उसके साथ पिल्लों को रेस्क्यू भी किया। एफआईआर दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है। थाना पुलिस को एक पशु संगठन के जरिए इस घटना की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पशु संगठन की मदद से फीमेल डॉग और उसके 7 पिल्लों को रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस ने बकायदा फीमेल डॉग का मेडिकल भी कराया। साथ ही संगठन की शिकायत पर आरोपी मनोहरलाल वाधवानी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। आरोपी ने फीमेल डॉग के साथ कई दिनों तक गलत काम किया था। पिपलानी थाना पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोहरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज किया।

आरोपी मनोहर लाल पिपलानी इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि फीमेल डॉग को लाने के बाद उसने आसपास के लोगों को यह कहा था कि अब उसका परिवार पूरा हो गया है। कई दिनों से फीमेल डॉग उसके पास ही थी। फीमेल डॉग के 7 पिल्ले भी हैं, जिन्हें उसने अपने घर में ही छुपा के रखा था। रेस्क्यू टीम ने उन सभी पिल्लों को बरामद कर लिया। आरोपी ने मौके पर ही पूछताछ में बताया कि, वह मंदिर से इस फीमेल डॉग को अपने साथ लाया था। उसने वह भी दावा किया कि वह एक किलो दूध रोजाना डॉग को देता था, लेकिन जब पशु संगठन पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो घर कचरे के ढेर में तब्दील हुआ था। पूरे घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था गंदगी का अंबार भी था। बताया जा रहा है कि, आरोपी झाड़ाफूंकी करता था। उसने अपनी पत्नी को भी घर से निकल दिया था। वर्तमान में इधर-उधर मजदूरी करके अपना खर्च चला रहा था।