सरस्वती बाई ने 60 वर्षों से नहीं खाया खाना, उम्र है 75 वर्ष

क्या आप सोच सकते हैं कि बिना खाना खाएं कोई व्यक्ति जिंदा रह सकता है? यदि नहीं, तो आज हम आपको अपने ही देश की एक ऐसी महिला के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं जिसकी उम्र 75 वर्ष है, पर पिछले 60 वर्षों से उसने कभी अन्न का कोई दाना तक नहीं खाया है। इस महिला का नाम “सरस्वती बाई” है और यह इंदौर के सुंद्रैल नामक क्षेत्र की निवासी है। इस महिला के बारे में जानकर हर इंसान हैरान रह जाता है। इस महिला के जीवन का सहारा सिर्फ चाय और पानी ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अवस्था में भी सरस्वती बाई अपने खेत में कई-कई घंटे कार्य करती हैं और इसी अवस्था में उन्होंने अपने 5 बच्चों को भी जन्म दिया था।

आपको बता दें कि सरस्वती बाई की शादी द्वारका प्रसाद पाटीदार से हुई थी। पहली बार जब लड़की हुई थी, तब उनकी आंतें सिकुड़ गई थी। इस कारण वे जब भी कुछ खाती तो उनको उल्टी आ जाती थी और खाया गया खाना बाहर निकल आता। इस घटना के बाद उनका मन कभी खाने की ओर गया भी नहीं और उन्होंने खाना त्याग डाला। खाना त्यागने के बाद में सरस्वती बाई के पति द्वारिका प्रसाद बहुत चिंतित हुए और वे सरस्वती बाई को इलाज के लिए इंदौर लेकर आ पहुंचे। यहां उनका इलाज लंबे समय तक कई डॉक्टरों ने किया, पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अंत में सरस्वती बाई ने सिर्फ पानी और चाय लेना शुरू कर दिया। कभी-कभी सरस्वती बाई केला खा लेती हैं, पर वे कभी अन्न नहीं खाती हैं। सरस्वती बाई के पुत्र महेंद्र पाटीदार इस बारे में कहते हैं कि पिताजी ने मां का काफी इलाज कराया, पर वे सही नहीं हो पाई पर अब स्थिति सामान्य हो गई और वे सामान्य जीवन जी रही हैं। सरस्वती बाई के पड़ोसी रमेशचंद्र पाटीदार भी यही कहते हैं कि उनको शुरूआत में आश्चर्य हुआ था, पर वे उनको कई वर्षों से इसी अवस्था में देख रहें हैं।