सलमान कर सकते हैं IPL में एंट्री!, टीम खरीदने का बनाया मन

मुंबईः आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही नए सीजन का बिगुल बज गया है। नीलामी में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा और शिल्पा शेट्टी ने जमकर दूसरों को टक्कर दी। नीलामी के बाद अब इन सितारों के बीच मैदान पर टक्कर होने की बारी है। खबरों की मानें तो इस बार आईपीएल की मैदानी टक्कर में इन स्टार्स के साथ बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी कूद सकते हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि सलमान इस बार आईपीएल में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। और हो सकता है वो आईपीएल में टीम खरीदने के बारे में मन भी बना लें। इस वक्त प्रिटी जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, जूही चावला के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों का मालिकाना हक है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान हाल में जब मुंबई मैरॉथन को फ्लैग ऑफ करने पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने इस मसले पर किंग्स इलेवन पंजाब के मालिकों में से एक नेस वाडिया से बात की थी। बीजे वाडिया द्वारा आयोजित इस मैराथन में सलमान मुख्य अतिथि थे। रेस को फ्लैग ऑफ करने के बाद सलमान और नेस वाडिया ने आईपीएल को लेकर लंबी बातचीत की थी। किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी टीम में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड प्रिटी जिंटा भी सह-मालिक हैं।

 

सलमान इस बार आईपीएल टीम में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। जाहिर तौर पर वो टीम को लेकर अपने करीबी दोस्तों के साथ उन दोस्तों से भी चर्चा कर सकते हैं जो क्रिकेटर भी हैं। सलमान को हमेशा ही क्रिकेट काफी पसंद रहा है उनका परिवार भी इस खेल को पसंद करता है। उनके भाई सोहेल खान की टीम ‘मुंबई हीरोज’ सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में खेलती है जिसके वो कप्तान भी हैं।