Solution To Hair Problem: बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल, खरीदने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Solution To Hair Problem: बालों के झड़ने और टूटने से परेशान हैं तो नियमित रूप से बालों की चंपी करें। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए साधारण तेल लगाने के बजाय इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाएं। बालों को लंबा बनाने के लिए कलौंजी और प्याज का रस फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों चीजों से बना तेल बालों को घना और मजबूत बनाता है। प्याज का रस बालों पर लगाने से बाल काले हो जाते हैं और लंबे होने लगते हैं। वहीं कलौंजी भी बालों पर असरदार काम करती है। कलौंजी वाला तेल बालों को बढ़ने में मदद करता है। जानिए इन दोनों चीजों को तेल में कैसे मिलाएं।

प्याज और कलौंजी वाला तेल कैसे बनाएं?

– प्याज और कलौंजी वाला तेल बनाने के लिए आप सरसों या नारियल का तेल ले लें।

– तेल को किसी पैन या कड़ाही में डालें और गर्म होने पर इसमें 1 चम्मच कलौंजी के दाने डाल दें।

– अब तेल में बारीक कटी हुई प्याज मिला दें और सुनहरा होने तक प्याज को भून लें।

– आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच मेथी के दाने भी मिला सकती हैं और सारी चीजों को पका लें।

– अब तेल को ठंडा होने दें और थोड़ी देर के लिए कड़ाही में ऐसे ही छोड़ दें।

– तेल को ठंडा होने पर किसी बर्तन में छान लें और बालों पर अच्छी तरह से तेल लगा लें।

– बचे हुए तेल को किसी शीशी में भरकर रख लें और जब बाल धोने हों उससे पहले मसाज कर लें।

– हफ्ते में कम से कम 2-3 बार ये तेल अच्छी तरह से बालों पर जरूर लगाएं।

– इससे कुछ ही दिनों में बाल लंबे और काले होने लगेंगे। ये तेल बालों की लंबाई बढ़ान में मदद करता है।

कलौंजी और प्याज वाले तेल के फायदे

– इस तेल को बालों पर लगाने से सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है। इस तेल से फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और ग्रे हेयर कम होने लगते हैं।

– कलौंजी और प्याज का रस बालों को मजबूत बनाता है जिससे बालों का झड़ना-टूटना कम हो जाता है। स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।

– अगर बालों या स्कैल्प पर किसी तरह का कोई इंफेक्शन हो रहा है तो इस तेल को लगाने से संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है। डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

– जो लोग बालों में कलर या किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं और बालों में वॉल्यूम कम होने लगता है तो इस तेल से फायदा मिलता है। प्याज का तेल लगाने से नए बाल आने लगते हैं।

इन्हें भी पढ़िए – नौकरी से जल्द निकाले जाएंगे B.Ed डिग्रीधारी टीचर्स? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कह दी ये बड़ी बात..!

इंडिया में तहलका मचाएगा Redmi का यह खास एडिशन का फोन, 200MP कैमरे के साथ मिलेगी 120W फास्ट चार्जर, जानिए प्राइज और लांच डेट….

संदिग्ध हालत में मिला इस भोजपुरी एक्ट्रेस का शव, मौत से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर दी थी हिंट, जानिए पूरा मामला

Surguja News: अवैध रूप से बालू लोड दो हाइवा समेत एक जेसीबी प्रशासन ने किया जब्त