OnePlus 11 Marble Odyssey भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 16GB RAM, जानिए खासियत औऱ कीमत

टेक डेस्क. OnePlus ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया हैं। इस हैंडसेट का नाम OnePlus 11 Marble Odyssey Limited-Edition हैं। यह हैंडसेट कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 11 का स्पेशल एडिशन हैं और लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध होगा। मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 100W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इस स्पेशल एडिशन को भारत के लिए पेश किया हैं। जबकि चीन में यह अलग नाम Jupiter Rock Edition से उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में इस मोबाइल की कीमत, फुल स्पेसिफिकेशन, प्रोसेसर, रैम और कैमरा सेटअप के बारे में जानते हैं।

OnePlus 11 Marble Odyssey Edition की कीमत

वनप्लस के इस मोबाइल को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया हैं। जो 64,999 रुपये हैं। इस कीमत में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन की सेल 6 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

OnePlus 11 Marble Odyssey Edition के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस के इस मोबाइल में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया हैं। इसमें Quad HD+ पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता हैं। यह फोन 120Hz Refresh Rate के साथ आता हैं। इस हैंडसेट में सभी स्पेसिफिकेशन OnePlus 11 स्टैंडर्ड के जैसे ही हैं. कुछ अंतर हैं, जिनके बारे में हम बता देते हैं। ऑफिशियल इमेज के मुताबिक, OnePlus 11 Marble Odyssey एडिशन सिंगल येलो ब्राउन कलर में आता हैं। जो जुपिटर प्लेनेट का सरफेस दिखाता है। यह पहला फोन हैं। जिसमें बैक पैनल पर मार्बल फिनिश के साथ 3D Microcrystalline Rock Material का इस्तेमाल किया हैं।

(OnePlus 11 Marble Odyssey Edition का प्रोसेसर)

स्टैंडर्ड वनप्लस 11 की तरह इसमें भी Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर हैं। इसमें 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी हैं। यह फोन Android 13 पर काम करेगा और स्पेशल एडिशन में 5 साल का ओएस सपोर्ट मिलेगा। इस मोबाइल में 5000mAh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया हैं।

IMG 20230530 WA0010

OnePlus 11 Marble Odyssey Edition कैमरा सेटअप

OnePlus 11 Marble Odyssey Edition के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर तीन कैमरा हैं। यह सेंसर 50MP Sony IMX890 main camera, 48MP ultra-wide camera और 32MP telephoto camera हैं। इसमे 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया हैं।

IMG 20230530 WA0011