Teachers Day पर गूगल ने बनाया एक खास Doodle..

गैजेट डेस्क। गूगल शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक खास डूडल बनाया है। गूगल हर छोटे-बडें मौके पर बेहतरीन डूडल पेश करता है। और इस बार भी गूगल शिक्षक दिवस एक डूडल बनाया है। जिसमें गूगल ने स्कूल की सारी यादें ताजें कर दी है। इस डूडल में बल्ब, स्केल, लैपटॉप, पेंसिल, कलर, तितली, किताब, सेब समेत कई चीजों को गूगल ने दर्शाया है। जो काफी अकर्षित हैं।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के दिन मनाया जाता हैं। यह दिन शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता हैं। गूगल ने भी इसके उपलक्ष्य में काफी अकर्षित रूप से Doodle पेश किया हैं।