आज 60 मिनट के लिए दुनिया में छा जाएगा अंधेरा… 190 से ज्यादा देश रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली करेंगे बंद, जानें वजह

फटाफट डेस्क। आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाया जाएगा। यह पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी स्तर का आंदोलन है, जहां दुनिया भर के लोग एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट बंद करके Climate Change के खिलाफ स्टैंड लेते हुए एकजुट होते हैं।

बिजली कंपनियों ने दिल्ली वालों से अर्थ आवर में शामिल होने की अपील की है। बिजली कंपनियों ने खुद भी अपने कार्यालय में गैर जरूरी बिजली के उपकरण नहीं चलाने का निर्णय लिया है।

इस बार अर्थ आवर की थीम ‘शेप अवर फ्यूचर’ है। अर्थ आवर 2021 की थीम क्लाइमेट चेंज टू सेव अर्थ थी और संदेश था कि, जलवायु परिवर्तन को रोकना ही पृथ्वी को बचाने का एकमात्र तरीका है।

अर्थ आवर की शुरुआत वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी और धीरे-धीरे यह दुनियाभर में पॉपुलर हो गया। 2008 में 35 देशों ने अर्थ आवर डे में हिस्सा लिया। अब अर्थ आवर डे में करीब 190 देश शामिल हो गए हैं।

https://twitter.com/airnewsalerts/status/1507566762975449096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1507566762975449096%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.latestly.com%2Fsocially%2Ftechnology%2Fscience%2Fearth-hour-2022-world-switch-off-lights-this-saturday-for-60-minutes-know-theme-time-and-history-1269963.html