धोखेबाज पति करने जा रहा था तीसरी शादी… महिला को शक हुआ तो पहली पत्नी बताया.. अब पकड़ाया

अहमदाबाद। अहमदाबाद पुलिस ने एक ऐसे व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है, दो महिलाओं को धोखे में रखकर शादियां कीं। इसके बाद वह अब अपने से 10 साल छोटी लड़की को भी धोखे में रखकर तीसरी शादी करने की योजना बना रहा था। वस्त्रपुर पुलिस ने इस धोखेबाज पति को गिरफ्तार किया है। व्‍यक्ति जिस तीसरी महिला से शादी करने जा रहा था, उसे उस पर शक हुआ। इसके बाद उसने उसकी पहली पत्‍नी से संपर्क किया। तब जा‍कर पूरा मामला प्रकाश में आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से जूनागढ़ की रहने वाली राधाबेन, जो अहमदाबाद के वस्त्रपुर में रहती हैं, ने अपने धोखेबाज पति राजेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि राजेश ने 14 दिसंबर, 1999 को झूठे दस्तावेज बनाकर उनसे शादी की थी। 21 साल की शादीशुदा जिंदगी में उनके दो बच्चे भी हैं। झूठे दस्तावेजों के आधार पर 21 साल की जीवन अवधि होने के बावजूद राजेश द्वारा एक तीसरी लड़की से शादी करने की योजना बनाई जा रही थी।

पति राजेश ने झूठे दस्तावेजों के आधार पर 1999 में जूनागढ़ की राधा नाम की लड़की से शादी की। इसके बाद राजेश ने इंदौर में रहने वाली प्रियंका नाम की लड़की से भी झूठे दस्तावेजों के आधार पर शादी कर ली। फिर जबलपुर की रहने वाली गरिमा नामक एक युवती से भी राजेश ने झूठे दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के लिए मैटिमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया। जांच करते हुए लड़की ने खुलासा किया कि राजेश पहले से ही शादीशुदा था और उसने उससे शादी करने से परहेज किया और राजेश की पत्नी से संपर्क किया और उसे मामले की जानकारी दी।

पहली पत्‍नी को राजेश के कारनामों की जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने रिमांड हासिल की है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि राजेश अपनी पहली शादी के बाद घर से लगातार बाहर रह रहा था। परिवहन कारोबार के नाम पर वह बाहर रहता था।