सिक्किम में भयानक बर्फीला तूफान, 6 पर्यटकों की मौत, 150 लोग फंसे

फटाफट डेस्क. सिक्किम के Tsomgo में एक एवलांच ने 6 लोगों की जान ले ली है। इस बर्फीले तूफान की वजह से टूरिस्ट बस खाई में जा गिरी और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। अभी इस समय 150 लोग बर्फ के नीचे फंसे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और सभी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

img 20230404 wa00302337897455983229942

प्राप्त जानकारी के अनुसार Tsomgo में एक तेज बर्फीला तूफान आया था। उस तूफान की वजह से एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। चिंता की बात ये है कि 150 लोग अभी भी बर्फ के नीचे ही फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तो सिक्किम पुलिस के साथ मिलकर जमीन पर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

img 20230404 wa00291272462327735498051

दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर Avalanche हुआ

जानकारी के अनुसार नाथुला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल (Avalanche kills 6 tourists at Nathula in Sikkim) में दम तोड़ दिया। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुआ, जो गंगटोक को नाथुला से जोड़ता है।

img 20230404 wa00283404992562916619355

घटना के बाद 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया

पुलिस के मुताबिक हादसे से पहले 150 से ज्यादा पर्यटक अब भी फंसे हुए है। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।