छात्राओं से कंप्यूटर क्लास में छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई के महापे इलाके के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक पर गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक एक शिक्षक पर कंप्यूटर क्लास के दौरान 15 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को दो मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शिक्षक के खिलाफ आईपीसी और पॉस्को अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।