डीजे पर बजा पसंदीदा गाना, तो लाज-शरम छोड़कर स्टेज पर ही नाचने लगी दुल्हन!… देखें Video

देसी शादियों में अगर जमकर डांस न हो, तो ये फीकी-फीकी लगती हैं। कहीं तो दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार डीजे फ्लोर पर झूमते-नाचते दिखाई देते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि दूल्हा या दुल्हन खुद ही अपनी शादी में धमाकेदार डांस करने लग जाते हैं। एक ऐसी ही देसी ब्राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शादियों का पसंदीदा गाना सुनकर अपने कदम रोक ही नहीं पाई।

इंटरनेट पर ये क्लिप खूब देखी जा रही है। अगर कोई ज़रा डल मूड में भी हो, जो इस दुल्हन की मस्ती देखकर वो खुद ब खुद चार्ज अप हो जाएगा। शादी की खुशी में दुल्हन ने स्टेज पर खड़े-खड़े ही डांस करना शुरू किया और पूरी महफिल लूट ली। आप भी ये वीडियो ज़रूर देखिए। हमारा दावा है कि आपके चेहरे पर भी दुल्हन की तरह ही मुस्कान आ जाएगी।

शादी किसी की भी हो, आपने इस गाने पर घरातियों और बारातियों, दोनों को ही झूमते हुए देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर खड़े होते हैं। दूल्हा किसी मेहमान के साथ बातों में लगा होता है, इसी बीच जैसे ही इश्क तेरा तड़पावे… गाना बजता है, दुल्हन का मूड ही बदल जाता है। वो मस्ती भरे अंदाज़ में नाचना शुरू कर देती है, जिसमें उसका एक दोस्त भी साथ देता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theweddingministry नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सुखबीर रंधावा और इक्का सिंह के इस रीमिक्स वर्जन को इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम में साल 2017 में इस्तेमाल किया गया था। तब से ये शादियों का फेवरेट डांस नंबर बना हुआ है। वीडियो को अब तक 32 लाख बार देखा जा चुका है जबकि 3.5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट भी किए हैं और दुल्हन की खुशी को देखकर हंसने वाले इमोटिकॉन से रिएक्ट किया है।